एक्सप्लोरर

PKL 9: रोमांचक मुकाबले में यू मुंबा ने हरियाणा स्टीलर्स को आखिरी रेड में हराया, सुरेंदर सिंह का रहा जलवा

U Mumba vs Haryana Steelers: हरियाणा स्टीलर्स को मिली एक और करीबी हार. आखिरी रेड में मुंबा ने हराया.

U Mumba vs Haryana Steelers: प्रो कबड्डी लीग (PKL) 2022 के 30वें मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स को यू मुंबा के खिलाफ एक प्वाइंट से हार मिली है. यह हरियाणा के लिए लगातार तीसरी हार है. मुकाबला बेहद रोचक रहा और आखिरी रेड में इसका परिणाम निकला. मुंबा ने जीत के रास्ते पर वापसी कर ली है. मैच अंत तक बैलेंस रहा, लेकिन आखिरी रेड में हरियाणा की टीम रणनीति के हिसाब से गलती कर बैठी और मुंबा ने इसका फायद लेकर जीत हासिल कर ली.

छह मिनट में ऑल आउट होने के बावजूद हरियाणा ने दिखाया शानदार खेल

मैच की शुरुआत शानदार हुई थी, लेकिन जल्द ही यू मुंबा का दबदबा दिखने लगा था. मुंबा ने छठे मिनट में ही हरियाणा को ऑल आउट करते हुए छह प्वाइंट्स की बढ़त ले ली थी. ऑल आउट होने के बावजूद हरियाणा ने मुंबा को बड़ी बढ़त नहीं लेने दी और शानदार वापसी करते हुए पहले हाफ की समाप्ति केवल दो प्वाइंट से पीछे रहते हुए की थी. पहले हाफ में दोनों टीमों के पास रेडिंग और डिफेंस में लगभग बराबर प्वाइंट ही थे, लेकिन ऑल आउट से मिले दो अतिरिक्त प्वाइंट से मुंबा के पास बढ़त थी.  रेडिंग में हरियाणा के लिए मीतू और मुंबा के लिए गुमान सिंह ने चार-चार प्वाइंट हासिल किए थे. डिफेंस में मुंबा के लिए सुरेंदर सिंह तो वहीं हरियाणा के लिए मोहित नंदल ने तीन-तीन टैकल प्वाइंट्स लिए थे.

दूसरे हाफ में काफी शानदार रहा हरियाणा का खेल

दूसरे हाफ में भी मुंबा का ही जोर देखने को मिला और उन्होंने छठे मिनट में ही हरियाणा को दूसरी बार ऑल आउट करते हुए आठ प्वाइंट्स की बढ़त हासिल कर ली थी. दोबारा ऑल आउट होने के बाद हरियाणा ने फिर से जज्बा दिखाया और सात मिनट बाद ही मुंबा को ऑल आउट करते हुए पहली बार मैच में बढ़त हासिल की.

इस बढ़त के बाद हरियाणा ने लगातार अपने खेल को शानदार बनाए रखा, लेकिन मुंबा ने भी उनकी बढ़त अधिक नहीं होने दी. मुंबा ने लगातार प्रयास करते हुए एक प्वाइंट की बढ़त आखिरी मिनट में ली और इसी की बदौलत मैच अपने नाम किया.

यह भी पढ़ें:

Exclusive: 300 रुपये रोजाना पर खेत में मजदूरी करता था गुजरात का यह स्टार खिलाड़ी, abp न्यूज से बयां की संघर्ष की कहानी

PKL 9: पवन सहरावत की चोट पर आया बड़ा अपडेट, तमिल थलाइवाज के कोच ने दी ये जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या ममता बनर्जी को जाना पड़ सकता है जेल? AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'दीदी का तो...'
क्या ममता बनर्जी को जाना पड़ सकता है जेल? AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'दीदी का तो...'
अमेरिकी राजदूत को भारत ने किया तलब तो आया ट्रंप का बयान, कहा- भारतीय जहाजों पर हमले...
अमेरिकी राजदूत को भारत ने किया तलब तो आया ट्रंप का बयान, कहा- भारतीय जहाजों पर हमले...
Dhurandhar 2 OTT Release: 'धुरंधर 2' ने ओटीटी पर भी छुड़ाए सबके छक्के, RRR को पछाड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड!
'धुरंधर 2' ने ओटीटी पर भी छुड़ाए सबके छक्के, RRR को पछाड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड!
IND vs AFG: अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर
अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर

वीडियोज

TMC Crisis | Mamata | Mahadangal: अभिषेक बनर्जी का 'भतीजा प्रेम' ममता पर पड़ा भारी!
Chaar Ki Chaal: योगी का 'राम बाण'! | UP Election 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP Politics
Sansani:कॉमेडी शो में लेडी डॉक्टर का अश्लील कांड !
Market ने Reject किया, Car Lovers ने नहीं! 6 Iconic Cars of India #autolive
Maserati GranCabrio India review: Best looking convertible? #maserati #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ममता बनर्जी को जाना पड़ सकता है जेल? AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'दीदी का तो...'
क्या ममता बनर्जी को जाना पड़ सकता है जेल? AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'दीदी का तो...'
अमेरिकी राजदूत को भारत ने किया तलब तो आया ट्रंप का बयान, कहा- भारतीय जहाजों पर हमले...
अमेरिकी राजदूत को भारत ने किया तलब तो आया ट्रंप का बयान, कहा- भारतीय जहाजों पर हमले...
Dhurandhar 2 OTT Release: 'धुरंधर 2' ने ओटीटी पर भी छुड़ाए सबके छक्के, RRR को पछाड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड!
'धुरंधर 2' ने ओटीटी पर भी छुड़ाए सबके छक्के, RRR को पछाड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड!
IND vs AFG: अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर
अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर
Explained: 'गुड नाइट कहकर सोए पति, सुबह अमेरिकी मिसाइल ने सब कुछ मिटा दिया', 3 भारतीय नाविकों के परिवारों की दर्दनाक कहानी
'गुड नाइट कहकर सोए पति, सुबह अमेरिकी मिसाइल...', 3 भारतीय नाविकों के परिवारों की दर्दनाक कहानी
आपके हथियारों से हम बन रहे शिकार, रूस संग दोस्ती पर घेरने वाले यूरोप को जयशंकर ने कराया चुप
आपके हथियारों से हम बन रहे शिकार, रूस संग दोस्ती पर घेरने वाले यूरोप को जयशंकर ने कराया चुप
दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान चला मुकाबला करने..., डिफेंस बजट बढ़ाया, जानें भारत के मुकाबले कहां
दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान चला मुकाबला करने..., डिफेंस बजट बढ़ाया, जानें भारत के मुकाबले कहां
राज्यसभा नामांकन रद्द मामलाः सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई से क्यों किया इनकार? जानें क्या बताई वजह
सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई से क्यों किया इनकार? जानें क्या बताई वजह
Embed widget