एक्सप्लोरर

PKL 9: तमिल थलाइवाज को मिली सीजन की पहली जीत, रोमांचक मुकाबले में पटना पाइरेट्स को दी पटखनी

Tamil Thalaivas vs Puneri Paltan: थलाइवाज को मिली सीजन की पहली जीत. पटना को करीबी मुकाबले में हराया.

Tamil Thalaivas vs Puneri Paltan: प्रो कबड्डी लीग (PKL) 2022 के 24वें मुकाबले में तमिल थलाइवाज ने पटना पाइरेट्स को 33-32 से हराया है. इस जीत के साथ ही थलाइवाज ने सीजन की पहली जीत हासिल की है. चार मैच खेलने के बावजूद पटना को अब तक एक भी जीत नहीं मिल सकी है. थलाइवाज को यह जीत हिमांशू सिंह और नरेंदर कंडोला जैसे युवा रेडर्स ने दिलाई है.

पहले हाफ में आगे थी पटना

पहले दस मिनट में खेल काफी धीमा चला जिसमें दोनों टीमें मिलकर केवल 10 प्वाइंट ही बना सकीं. थलाइवाज ने छह तो वहीं पटना ने चार प्वाइंट्स लिए थे. दोनों टीमों की रणनीति साफ थी और उन्होंने डू ऑर डाई पर खेलने का फैसला लिया. अगले तीन मिनट में पटना ने जोर दिखाया और थलाइवाज को ऑल आउट के करीब भेजा. हालांकि, हिमांशू सिंह ने 13वें मिनट में अकेले खिलाड़ी के तौर पर दो रेड प्वाइंट्स लिए और अपनी टीम को सिमटने से बचाया. अगले मिनट में थलाइवाज ऑल आउट हुई और पटना 13-10 से आगे हो गई. 

हाफ टाइम होने तक पटना 17-15 से आगे थी. थलाइवाज के लिए इस बार भी नरेंदर कंडोला सबसे बेहतरीन रेडर रहे जिन्होंने अकेले सात रेड प्वाइंट हासिल किए थे. पटना की ओर से रोहित गुलिया ने सबसे अधिक छह रेड प्वाइंट लिए थे. रोहित की सबसे अच्छी बात थी कि उन्होंने सभी प्वाइंट टच के रूप में लिए थे. सचिन तनवर ने भी चार रेड प्वाइंट्स लिए थे.

दूसरे हाफ के अंत में थलाइवाज ने की शानदार वापसी

दूसरे हाफ की शुरुआत भी पटना के नाम रही और तीसरे मिनट में ही उन्होंने थलाइवाज को फिर से ऑल आउट के करीब भेजा था. इस बार फिर से हिमांशू ने अपनी टीम को बचाया और सुपर रेड की. हालांकि, तीन मिनट बाद ही थलाइवाज दूसरी बार ऑल आउट हुई और पटना ने 26-21 से बढ़त हासिल कर ली थी.

दूसरी बार ऑल आउट होने के बावजूद थलाइवाज ने खुद को मैच में बनाए रखा और खास तौर से हिमांशू ने लगातार प्वाइंट हासिल किए. हिमांशू के दम पर थलाइवाज ने पटना को 18वें मिनट में ऑल आउट किया और दो प्वाइंट की अहम बढ़त हासिल की. हिमांशू ने 11 रेड प्वाइंट्स लेते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई. नरेंदर ने भी नौ प्वाइंट्स लिए. 

यह भी पढ़ें:

Exclusive: 300 रुपये रोजाना पर खेत में मजदूरी करता था गुजरात का यह स्टार खिलाड़ी, abp न्यूज से बयां की संघर्ष की कहानी

Exclusive: कैसे एक साधारण किसान का बेटा बना तमिल थलाइवाज का नया हीरो, 18 साल के नरेंदर कंडोला ने बताया अपना लक्ष्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस के हर झूठा का...', चुनाव सुधार पर लोकसभा में बोले अमित शाह, बताया क्या है SIR का असली काम
'कांग्रेस के हर झूठा का...', चुनाव सुधार पर लोकसभा में बोले अमित शाह, बताया क्या है SIR का असली काम
महाराष्ट्र: क्या माझी लाडकी बहिन योजना हो जाएगी बंद? डिप्टी CM एकनाथ शिंदे बोले- '31 दिसबंर तक...'
महाराष्ट्र: क्या माझी लाडकी बहिन योजना हो जाएगी बंद? डिप्टी CM एकनाथ शिंदे बोले- '31 दिसबंर तक...'
2025 की ये फिल्म शाहरुख खान को आई बेहद पसंद, तारीफ में कहा- 'दिल छूने वाला क्रिएशन'
2025 की ये फिल्म शाहरुख खान को आई बेहद पसंद, तारीफ में कहा- 'दिल छूने वाला क्रिएशन'
इंग्लैंड के 21 तो ऑस्ट्रेलिया के 20 खिलाड़ी IPL 2026 नीलामी में शामिल, जानें किस देश के कितने प्लेयर्स सेलेक्ट हुए
इंग्लैंड के 21 तो ऑस्ट्रेलिया के 20 खिलाड़ी IPL 2026 नीलामी में शामिल, जानें किस देश के कितने प्लेयर्स सेलेक्ट हुए

वीडियोज

IndiGo Flight Crisis: 5000 Flights Cancel! क्या आपका Refund भी फंसा है? |Paisa Live
IPO Alert: Nephrocare Health IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band, subscription status
Census 2027 High Tech: Real Time Monitoring से बदल जाएगा पूरा System | Paisa Live
IndiGo Crisis: इंडिगो पर सरकार का ताबड़तोड़ एक्शन, अब यात्रियों को नहीं होगी परेशानी! #indigoupdate
Aniruddhacharya Controversy: ज्ञानी बाबा पर कोर्ट लगाएगी क्लास, अब तो माफी मांगनी पड़ेगी!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के हर झूठा का...', चुनाव सुधार पर लोकसभा में बोले अमित शाह, बताया क्या है SIR का असली काम
'कांग्रेस के हर झूठा का...', चुनाव सुधार पर लोकसभा में बोले अमित शाह, बताया क्या है SIR का असली काम
महाराष्ट्र: क्या माझी लाडकी बहिन योजना हो जाएगी बंद? डिप्टी CM एकनाथ शिंदे बोले- '31 दिसबंर तक...'
महाराष्ट्र: क्या माझी लाडकी बहिन योजना हो जाएगी बंद? डिप्टी CM एकनाथ शिंदे बोले- '31 दिसबंर तक...'
2025 की ये फिल्म शाहरुख खान को आई बेहद पसंद, तारीफ में कहा- 'दिल छूने वाला क्रिएशन'
2025 की ये फिल्म शाहरुख खान को आई बेहद पसंद, तारीफ में कहा- 'दिल छूने वाला क्रिएशन'
इंग्लैंड के 21 तो ऑस्ट्रेलिया के 20 खिलाड़ी IPL 2026 नीलामी में शामिल, जानें किस देश के कितने प्लेयर्स सेलेक्ट हुए
इंग्लैंड के 21 तो ऑस्ट्रेलिया के 20 खिलाड़ी IPL 2026 नीलामी में शामिल, जानें किस देश के कितने प्लेयर्स सेलेक्ट हुए
Kidney Damage Signs: आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
नई कार लेने का प्लान है? ये स्मार्ट टिप्स आपकी जेब हल्की होने से बचा लेंगे
नई कार लेने का प्लान है? ये स्मार्ट टिप्स आपकी जेब हल्की होने से बचा लेंगे
Video: लड़की ने मोर को खिलाया खाना तो मयूरी अंदाज में थैंक्स बोला राष्ट्रीय पक्षी, वीडियो देख बन जाएगा दिन
लड़की ने मोर को खिलाया खाना तो मयूरी अंदाज में थैंक्स बोला राष्ट्रीय पक्षी, वीडियो देख बन जाएगा दिन
Embed widget