एक्सप्लोरर

जेसन रॉय को मिला अच्छे प्रदर्शन का ईनाम, टेस्ट में डेब्यू करेंगे

वर्ल्ड कप में जेसन रॉय शानदार फॉर्म में रहे और टीम को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई.

लंदन: विश्व कप जीतने के बाद इंग्लैंड की टीम टेस्ट में भी बदलाव की तरफ बढ़ रही है. इसी के मद्देनज़र खिताब जीतवाने में अहम भूमिका निभाने वाले ओपनर जेसन रॉय को पहली बार टेस्ट टीम में चुना गया है. इं जेसन रॉय को 24 जुलाई को आयरलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले टेस्ट मैच के लिए टीम का हिस्सा बनेंगे. रॉय ने विश्व कप की सात पारियों में कुल 443 रन बनाए थे और टीम ऑफ द टूर्नामेंट में भी चुने गए थे.

बेन स्टोक्स ओर जोस बटलर को इस टेस्ट मैच से आराम दिया गया है, जबकि मार्क वुड चोट के कारण इस मुकाबले के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे. सोमरसेट के ऑलराउंडर लेविस ग्रेगोरी को भी पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. 27 साल इस गेंदबाज ने इंग्लैंड लायन्स के लिए 13.88 की औसत से कुल 44 विकेट लिए थे. वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के सबसे शानदार गेंदबाज रहे ऑर्चर भी टेस्ट टीम में शामिल नहीं हैं.

जेसन रॉय का टीम में चुने जाना इसिलए अहम है क्योंकि कुक के संन्यास के बाद से ही इंग्लैंड की टीम ओपनर की समस्या से जूझ रही है. पिछले कुछ सालों में इंग्लैंड की टेस्ट टीम में कई ओपनर आजमाए गए हैं, लेकिन कोई भी कामयाब बल्लेबाज के तौर पर उभकर सामने नहीं आ पाया.

श्रीलंका में अपना वनडे डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज ओली स्टोन को भी टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. एशेज टेस्ट सीरीज से पहले लगने वाले ट्रेनिंग कैम्प के लिए भी 16 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की गई है.

टीम : आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए : जोए रूट (कप्तान), मोइन अली, जिमी एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्‍स, सैम कुरेन, जो डेनली, लुईस ग्रेगोरी, जैक लीच, जेसन रॉय, ऑली स्टोन, क्रिस वोक्स.

प्री-सीजन ट्रेनिंग कैम्प के लिए : मोइन अली, जिमी एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्‍स, जोस बटलर, सैम कुरेन, जो डेनली, लुईस ग्रेगरी, जैक लीच, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, ऑली स्टोन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
W, W, W... भारतीय गेंदबाज की 'हैट्रिक', 78 रन पर सिमटी टीम; लिए 5 विकेट
W, W, W... भारतीय गेंदबाज की 'हैट्रिक', 78 रन पर सिमटी टीम; लिए 5 विकेट
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
2027 से पहले बड़ा ट्रेड, इस विदेशी खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस का थामा हाथ
2027 से पहले बड़ा ट्रेड, इस विदेशी खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस का थामा हाथ

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget