एक्सप्लोरर

Tokyo Olympic 2020: जापान में भारतीय दल के लिए कड़े नियम, आईओए ने बताया भेदभावपूर्ण

Tokyo Olympic 2020: जापान सरकार ने कोरोना वायरस का हवाला देकर ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल पर बेहद कड़े नियम लागू किए हैं. इन नियमों से भारतीय दल की तैयारी प्रभावित होगी. भारतीय ओलंपिक संघ ने इसे भेदभावपूर्ण करार दिया है.

Olympic Games 2020: जापान में 23 जुलाई से लेकर 8 अगस्त तक ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाना है. कोरोना वायरस महामारी के बीच जापान की सरकार ने भारतीय खिलाड़ियों और स्टाफ पर बेहद ही कड़े नियम लागू किए हैं. टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों और स्टाफ को रवानगी से एक हफ्ते पहले हर दिन कोरोना टेस्ट से गुजरना होगा. इतना ही नहीं टोक्यो पहुंचने के बाद भारतीय दल को तीन दिन दूसरे देश के खिलाड़ियों से मिलने की इजाजत नहीं दी जाएगी. जापान सरकार के इन कड़े नियमों पर भारतीय ओलंपिक संघ ने नाराजगी जताई है और इसे भेदभावपूर्ण करार दिया है.

जापान सरकार ने भारत के अलावा 11 देशों के खिलाड़ियों और स्टाफ पर बेहद कड़े नियम लागू किए हैं. इन 11 देशों में भारत के अलावा वो देश शामिल हैं जिनमें कोरोना वायरस का खतरनाक डेल्टा म्यूटेंट पाया गया है. 

आईओए ने हालांकि जापान सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि ये नियम अनुचित और भेदभावपूर्ण हैं. आईओए ने इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी को लेटर लिखा है और उससे यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है कि कड़े नियमों की वजह से खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए.

भारत में कम हो चुके हैं कोरोना के मामले

भारत में दूसरी लहर के बाद कोविड-19 हालात काफी सुधर चुके हैं. हर दिन संक्रमण के मामले चार लाख से घटकर अब 60,000 हो गये हैं. भारत को ग्रुप एक में अफगानिस्तान, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ रखा गया है. ग्रुप एक के देशों को कहा गया है कि जापान के लिए रवानगी से पहले सात दिन तक हर दिन टेस्ट कराना होगा.

जापान रवाना होने से पहले खिलाड़ियों और स्टाफ को सात दिन तक आइसोलेशन में रहने के लिए भी कहा गया है. यहां तक खिलाड़ियों और अधिकारियों को जापान पहुंचने के बाद तीन दिन तक अपने दल के अलावा किसी अन्य से मेलजोल की अनुमति नहीं दी जायेगी.

आईओए ने इन नियमों की जरूरत पर भी सवाल उठाए हैं. भारत से जाने वाले से सभी खिलाड़ियों को वैक्सीन लग चुका है. आईओए ने कहा है कि खिलाड़ियों और स्टाफ का रवानगी से पहले एक हफ्ते तक हर रोज टेस्ट होगा. आईओए का कहना है कि जापान पहुंचने के बाद खिलाड़ियों के साथ पांच दिन तक भेदभाव करना सही नहीं है क्योंकि यहां पहुंचने के लिए खिलाड़ियों ने पांच साल कड़ी मेहनत की है.

IPL 2021: सीजन 14 के दूसरे हिस्से से बाहर रहेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, कप्तान ने दिया ऐसा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget