एक्सप्लोरर

आज आयरलैंड से पहला टी-20 खेलेगा भारत, रात 8.30 बजे शुरू होगा मुकाबला

आयरलैंड दौरा भारत के लिए इंग्लैंड दौरे की तैयारी करने और वहां की परिस्थतियों से तालमेल बिठाने का बेहतरीन मौका है. आयरलैंड के बाद भारत को इंग्लैंड में तीन टी-20, तीन वनडे और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है.

नई दिल्ली: लंबे आराम के बाद भारतीय टीम को तीन महीने लगातार क्रिकेट खेलनी है और इसकी शुरुआत वो आज से शुरू हो रहे आयरलैंड दौरे से करेगी. भारतीय टीम आज आयरलैंड से पहला टी-20 खेलेगी. टीम को आयरलैंड दौरे पर दो टी-20 मैच खेलने हैं. पहला मैच द विलेज, मालाहिदे मैदान पर खेला जाएगा. पहला टी-20 आज रात 8.30 बजे शुरू होगा.

 इंग्लैंड में तीन टी-20, तीन वनडे और पांच टेस्ट खेलेगा भारत

आयरलैंड दौरा भारत के लिए इंग्लैंड दौरे की तैयारी करने और वहां की परिस्थतियों से तालमेल बिठाने का बेहतरीन मौका है. आयरलैंड के बाद भारत को इंग्लैंड में तीन टी-20, तीन वनडे और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. इस दौरे पर भारत की मुख्य टीम मैदान पर उतरेगी. हाल ही में अफगनिस्तान के खिलाफ हुए टेस्ट मैच में विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया गया था.

सलामी बल्लेबाजी पर होगी माथापच्ची

इससे पहले श्रीलंका में खेली गई निदास ट्रॉफी में भी कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के अलावा कई खिलाड़ी नहीं खेले थे. यह सभी इस दौरे पर टीम में लौट आए हैं. पहले मैच में टीम चयन को लेकर कोहली को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. टीम के पास रोहित, शिखर धवन और लोकेश राहुल के तौर पर तीन सलामी बल्लेबाज हैं. ऐसे में कौन सलामी बल्लेबाजी की कमान संभालेगा इस पर कोहली को माथापच्ची करनी होगी.

कार्तिक को टीम में चुनकर मनीष को बाहर बैठा सकते हैं कोहली

नबंर तीन पर कोहली खुद आते हैं. ऐसे में अगर कोहली राहुल को अंतिम-11 में चुनते हैं तो अजिंक्य रहाणे की गैरमौजूदगी में राहुल को नंबर-4 पर भेजा जा सकता है. वैसे इस स्थान के लिए कोहली के पास सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक के रूप में दो विकल्प हैं. वहीं पांचवें और छठे नंबर के लिए मनीष पांडे और महेंद्र सिंह धोनी हैं. सातवें नबंर पर हार्दिक पांड्या हैं. कार्तिक को टीम में चुनकर कोहली मनीष को बाहर बैठा सकते हैं.

भुवनेश्वर- बुमराहकी जोड़ी पर दारोमदार

गेंदबाजी की बात की जाए तो इस दौरे पर भी कुलदीप यादव और युजवेंद्रा चहल पर स्पिन विभाग की जिम्मेदारी होगी. दक्षिण अफ्रीका में इन दोनों ने सीमित ओवरों में बेहद प्रभावशाली गेंदबाजी की थी और मध्य के ओवरों में रन रोकने के साथ टीम को विकेट भी दिलाए थे. वहीं तेज गेंदबाजी में भुवनेश्वर और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी पर टीम का दारोमदार होगा. उमेश यादव भी वापसी को बेताब होंगे. उमेश 2012 को बाद से पहली बार टी-20 टीम में खेलते नजर आएंगे.

हरफनमौला खिलाड़ी केविन ओ ब्रायन पर होंगी नजरें

मेजबानों के लिए यह सीरीज बड़ी और अहम है. हाल ही में नेतृत्व में बदलाव हुआ है. विलियम पोर्टरफील्ड ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था. उनके स्थान पर गैरी विल्सन को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. यह दोनों टीम के मुख्य बल्लेबाजों में शुमार हैं और ऐसे में इस अहम सीरीज में इन दोनों की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है.

वहीं हरफनमौला खिलाड़ी केविन ओ ब्रायन पर भी टीम का दारोमदार होगा. इन सभी को भारत के खिलाफ टी-20 खेलने का अनुभव भी है. टीम में पंजाब के जन्मे ऑफ स्पिनर सिमरनजीत सिंह भी मौजूद हैं जो भारत के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं. मैच भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे शुरू होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड से दूसरे टी20 में क्यों नहीं खेलेंगे ईशान किशन? BCCI ने खुद डिटेल में बताया
न्यूजीलैंड से दूसरे टी20 में क्यों नहीं खेलेंगे ईशान किशन? BCCI ने खुद डिटेल में बताया
Asian Para Games 2026 Day 5 Live: तुलसीमति और मानसी की जोड़ी ने जीता गोल्ड, भारत के कुल पदकों की संख्या हुई 106
LIVE: तुलसीमति और मानसी की जोड़ी ने जीता गोल्ड, भारत के कुल पदकों की संख्या हुई 106
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
पैरा एशियन गेम्स: मोना अग्रवाल ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जीता दूसरा गोल्ड
पैरा एशियन गेम्स: मोना अग्रवाल ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जीता दूसरा गोल्ड

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget