एक्सप्लोरर

IPL2020: रोहित शर्मा बोले- छह महीने बाद क्रीज पर समय बिताकर अच्छा लगा

आईपीएल 2020 के पांचवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही मुंबई ने सीज़न में पहली जीत दर्ज की. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 54 गेंदो में 80 रनों की पारी खेली. इस सीजन में रोहित का यह पहला अर्धशतक है.

अबुधाबी: मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पहली जीत दर्ज करने पर राहत की सांस ली और साथ ही वह छह महीने के बाद क्रीज पर पर्याप्त समय बिताकर भी खुश दिखे.

रोहित ने पुल शॉट का अच्छा प्रदर्शन करके 80 रन बनाये रोहित ने पुल शॉट का अच्छा प्रदर्शन करके 80 रन बनाये जिससे मुंबई पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर पांच विकेट पर 195 रन बनाने में सफल रहा. इसके जवाब में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) नौ विकेट पर 146 रन ही बना पाया.

इस बात को लेकर रोहित ने जताई खुशी रोहित ने मुंबई की 49 रन से जीत के बाद कहा, ‘‘मैंने पुल शॉट खेलने का अच्छा अभ्यास किया था. मेरे सभी शॉट बहुत अच्छे थे इसलिए यह नहीं कह सकता कि मेरा कौन सा शॉट सबसे अच्छा था. मैंने पिछले छह महीने से ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली थी और मैं क्रीज पर कुछ समय बिताना चाहता था. पहले मैच में मैं अच्छा नहीं खेल पाया लेकिन खुशी है कि आज मैंने ऐसा किया. ’’

मुंबई की यूएई में यह छह मैचों में पहली जीत है. इससे पहले वह 2014 में अपने पांचों मैच गंवा बैठा था जबकि इस सत्र में वह पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स से हार गया था.

रोहित ने कहा-मैं टीम के प्रदर्शन से बहुत खुश हूं मैन आफ द मैच रोहित ने कहा, ‘‘जिस टीम ने 2014 में यहां पांच मैच गंवाये थे उसके केवल दो खिलाड़ी (असल में तीन रोहित, कीरेन पोलार्ड और जसप्रीत बुमराह) वर्तमान टीम में हैं. हमने आज अपनी रणनीति पर अमल करने पर ध्यान दिया. विकेट अच्छा था और ओस भी पड़ रही थी. मैं टीम के प्रदर्शन से बहुत खुश हूं. ’’

केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने रखी अपनी बात

केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने कहा कि उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में सुधार की जरूरत है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि कि परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाना भी आसान नहीं था.

कार्तिक ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमारी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें सुधार की जरूरत है. ईमानदारी से कहूं तो आज हम लय में नहीं थे. मैं इसका बहुत अधिक विश्लेषण नहीं करना चाहता हूं. खिलाड़ी जानते हैं कि वे कहां बेहतर कर सकते हैं. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे दो खिलाड़ियों (पैट) कमिन्स और (इयोन) मोर्गन ने आज ही अपना पृथकवास पूरा किया था. यहां की गर्मी में खेलना और परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाना आसान नहीं है.’’

KKR vs MI: आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ों की लिस्ट में शामिल हुए रोहित शर्मा IPL 2020 KXIP vs RCB: ऐसी हो सकती है पंजाब और बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget