एक्सप्लोरर

IPL 2023: वानखेड़े में छाए यशस्वी जायसवाल, जिस मैदान के सामने टेंट में रहते थे, वहीं जड़ा तूफानी शतक

Indian Premier League: यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल के 16वें सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले को बल्ले से यादगार बनाते हुए 62 गेंदों में 124 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

Yashasvi Jaiswal Hundred: आईपीएल इतिहास के 1000वें मुकाबले में 21 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के बल्ले का तूफान देखने को मिला. मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में यशस्वी ने 62 गेंदों में 16 चौके और 8 छक्कों की मदद से 124 रनों की बेहतरीन पारी खेली. यशस्वी के लिए यह सीजन अभी तक काफी अच्छा साबित हुआ. यह शतकीय पारी भी उनके लिए हमेशा यादगार रहने वाली है, क्योंकि इसी स्टेडियम के सामने एक समय वह टेंट में रहते थे.

यशस्वी जायसवाल के लिए यहां तक का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था. उत्तर प्रदेश के रहने वाले यशस्वी ने 11 साल की उम्र में क्रिकेट में करियर बनाने के लिए मुंबई में शिफ्ट होने का फैसला किया था. यशस्वी को वहां पहुंचकर लगभग 3 सालों तक वानखेड़े स्टेडियम के सामने टेंट में रहना पड़ा था ताकि वह अपनी क्रिकेट प्रैक्टिस समय से कर सके.

इसके बाद यशस्वी का चयन जब भारतीय अंडर-19 टीम के लिए हुआ उसके बाद उनके क्रिकेट करियर को एक अलग ही उड़ान मिली. यशस्वी जायसवाल को साल 2020 के आईपीएल सीजन के लिए हुए ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 2.40 करोड़ रुपए खर्च कर अपनी टीम का हिस्सा बनाया था.

राजस्थान के लिए आईपीएल में बने सर्वाधिक निजी स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी

आईपीएल में अपने पहले शतक के साथ यशस्वी जायसवाल ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए अब आईपीएल में सर्वाधिक निजी स्कोर बनाने के मामले में यशस्वी पहले स्थान पर आ गए हैं. इसके अलावा एक अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल में सर्वाधिक निजी स्कोर का रिकॉर्ड भी यशस्वी ने तोड़ दिया है.

अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल में सर्वाधिक निजी स्कोर बनाने का रिकॉर्ड पॉल वैल्थाटी के नाम पर था, जो उन्होंने साल 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मोहाली के मैदान पर नाबाद 120 रनों की पारी खेलते हुए बनाया था. यशस्वी अब इस लिस्ट में 124 रनों के साथ पहले स्थान पर आ गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget