एक्सप्लोरर

MI W vs DC W: दिल्ली-मुंबई के मैच में बन गया गजब रिकॉर्ड, WPL 2025 के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

WPL 2025 Delhi vs Mumbai: दिल्ली कैपिटल्स वीमेंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस वीमेंस को 2 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले में वीमेंस प्रीमियर लीग का एक अनोखा रिकॉर्ड बन गया.

WPL 2025 Delhi vs Mumbai: वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. दिल्ली कैपिटल्स वीमेंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच 2 विकेट से जीत लिया. इस मुकाबले में एक बेहद दिलचस्प रिकॉर्ड बन गया. दिल्ली ने मैच आखिरी गेंद पर जीता. दिल्ली ने वीमेंस प्रीमियर लीग में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे नजदीकी अंतर से मैच जीता. उसने आखिरी गेंद पर 2 विकेट से मैच जीता. 

मुंबई इंडियंस वीमेंस ने पहले बैटिंग करते हुए 164 रन बनाए. इस दौरान ओपनर हीली मैथ्यूज जीरो पर आउट हुईं. यास्टिका भाटिया 11 रन बनाकर पवेलियन लौटीं. जबकि नट साइवर-ब्रंट ने तूफानी बैटिंग की. उन्होंने नाबाद 80 रन बनाए. साइवर-ब्रंट की इस पारी में 13 चौके शामिल रहे. हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी पारी खेली. उन्होंने 22 गेंदों में 42 रन बनाए. इस दौरान 4 चौके और 3 छक्के लगाए. इनके अलावा किसी का बल्ला नहीं चला.

दिल्ली ने आखिरी गेंद पर दर्ज की जीत -

मुंबई के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने मैच की आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल कर लिया. उसके लिए शैफाली ने विस्फोटक प्रदर्शन किया. उन्होंने 18 गेंदों में 43 रन बनाए. शैफाली ने इस दौरान 7 चौके और 2 छक्के लगाए. निक्की प्रसाद ने 35 रनों की पारी खेली. सारा ने 10 गेंदों में 21 रन बनाए. दिल्ली के लिए आखिरी ओवर में अरुंधती रेड्डी और राधा यादव बैटिंग कर रही थीं. इन दोनों ने टीम को जीत दिला दी.

WPL के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा -

दिल्ली कैपिटल्स ने मैच की आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की. वीमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी टीम ने महज 2 विकेट के अंतर से आखिरी गेंद पर मैच जीता. यह दिल्ली की लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे नजदीकी जीत रही. 2024 में मुंबई और दिल्ली के बीच एक मैच खेला गया. वह मुकाबला भी आखिरी गेंद पर खत्म हुआ था. 

यह भी पढ़ें : Rohit Sharma: रोहित शर्मा पर एक्शन मूड में BCCI! टेस्ट फॉर्मेट से विदाई तय?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget