एक्सप्लोरर

Shefali Verma Catch: शेफाली वर्मा ने पकड़ा ऐसा कैच, बल्लेबाज समेत फील्डरों को नहीं हुआ यकींन, वीडियो वायरल

WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स की शेफाली वर्मा ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बल्लेबाज सोफिया डिवाइन का हैरतअंगेज कैच पकड़ सबको हैरान कर दिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

DCW vs RCBW: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स की शेफाली वर्मा ने हैरतअंगेज कैच पकड़ लिया. इस कैच के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बल्लेबाज सोफिया डिवाइन के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के फील्डरों को भी भरोसा नहीं हुआ. इसके बाद मैदानी अंपायर ने थर्ड अंपायर को रेफर किया. हालांकि, थर्ड अंपायर ने सोफिया डिवाइन को आउट करार दिया. दरअसल, रिप्ले में साफ दिख रहा था कि शेफाली वर्मा ने कैच पकड़ लिया है. उन्होंने डाइव लगाकर शानदार कैच लपक लिया.

शेफाली वर्मा का कैच हुआ वायरल

बहरहाल, सोशल मीडिया पर शेफाली वर्मा का कैच तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं, सोशल मीडिया पर फैंस को शेफाली वर्मा का कैच खूब पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कैच पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इससे पहले शेफाली वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की. शेफाली वर्मा ने 45 गेंदों पर 84 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 4 छक्के लगाए. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के दोनों ओपनर ने शानदार शुरूआत की. शेफाली वर्मा और मेग लेनिंग ने पहले विकेट के लिए 14.3 ओवर में 162 रन बना डाले.

शेफाली वर्मा ने बल्लेबाजी में भी दिखाया दम

शेफाली वर्मा के अलावा मेग लेनिंग ने 43 गेंदों पर 72 रन बनाए. इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने अपनी पारी में 14 चौके जड़े. मरजिन कैप ने 17 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 3 छक्के जड़े. इसके अलावा जेमिमा रॉड्रिग्स 15 गेंदों पर 22 रन बनाकर नाबाद लौटी. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके जड़े. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए एकमात्र सफल गेंदबाज हीथर नाइट रहीं.

ऐसा रहा मैच का हाल

वहीं, इस मैच में स्मृति मंधाना की टीम को 60 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मैच जीतने के लिए 224 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन स्मृति मंधाना की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर महज 163 रन बना सकी. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए कप्तान स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए. जबकि इसके अलावा हीथर नाइट और एलिस पैरी ने क्रमशः 34 और 31 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स के लिए तारा नॉरिस ने बेहतरीन गेंदबाजी की. तारा नॉरिस ने 4 ओवर में 29 रन देकर 5 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया.

ये भी पढ़ें-

WPL 2023: शेफाली वर्मा की तूफानी पारी, आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर की पिटाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget