एक्सप्लोरर

Shikhar Dhawan: क्या मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में खेल पाएंगे शिखर धवन? पंजाब किंग्स ने जारी किया अपडेट

PBKS Vs MI: शनिवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टक्कर होनी है. इस मुकाबले में धवन के खेलने पर अपडेट जारी किया गया है.

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में अच्छी शुरुआत के बाद पंजाब किंग्स एक बार फिर से लड़खड़ाती नज़र आ रही है. गुरुवार को खेले गए मुकाबले में आरसीबी के हाथों पंजाब किंग्स को 24 रन से हार का सामना करना पड़ा. रेगुलर कप्तान शिखर धवन की गैरमौजूदगी में पंजाब किंग्स का टॉप ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप रहा. हालांकि जल्द ही पंजाब किंग्स को बड़ी राहत मिलने वाली है.

आरसीबी के साथ मैच के बाद पंजाब किंग्स की ओर से शिखर धवन का हेल्थ अपडेट जारी किया गया है. शनिवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले जाने वाले मैच में भी शिखर धवन का खेलना मुमकिन नज़र नहीं आ रहा है. पंजाब किंग्स के फील्डिंग कोच ट्रेवर का कहना है कि धवन को ठीक होने में अभी दो से तीन दिन का वक्त और लग जाएगा. 

पंजाब किंग्स के फील्डिंग कोच ट्रेवर ने आरसीबी के हाथों मिली हार के बारे में भी बात की है. उन्होंने स्वीकार किया कि पंजाब किंग्स ने 175 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी बल्लेबाजी नहीं की. फील्डिंग कोच ने कहा, ''यह बल्लेबाजी करने के लिए अच्छा विकेट था. लेकिन हम लोग अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए. हमने शुरुआत में विकेट जल्दी गंवा दिए.''

आरसीबी को हुआ फायदा

बता दें कि 174 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की टीम 18.2 ओवर में ही 150 रन पर ही ऑलआउट हो गई. आरसीबी की ओर से मोहम्मद सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 21 रन देकर चार विकेट लिए. इस जीत के साथ आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर आ गई है. आरसीबी को अब तक खेले गए 6 में से तीन मैचों में जीत मिली है, जबकि तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

वहीं पंजाब किंग्स सातवें पायदान पर खिसक गई है. पंजाब किंग्स को भी अब तक खेले गए 6 में से तीन मैचों में जीत मिली है और तीन में ही उसे हार का सामना करना पड़ा है. लेकिन आरसीबी की तुलना में पंजाब किंग्स का नेट रन रेट काफी खराब है. अगर पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेस में बना रहना चाहती है तो उसे अपने नेट रन रेट में भी सुधार करना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget