एक्सप्लोरर

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या को टी20 वर्ल्ड कप में क्यों नहीं चुना जाना चाहिए, यहां समझिए

T20 World Cup 2024: हार्दिक पांड्या को लेकर एक सवाल तेज़ी के उठ रहा है कि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में खिलाना चाहिए या नहीं. तो हम आपको बताएंगे कि क्यों उन्हें टी20 विश्व कप के लिए नहीं चुना जाना चाहिए.

T20 World Cup 2024, Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 में चर्चाओं का विषय बने हुए हैं. वह मौजूदा सीज़न में मुंबई की कमान संभाल रहे हैं. हालांकि हार्दिक को बतौर कप्तान अब तक फैंस का बिल्कुल भी सपोर्ट नहीं मिला है. वह लगभग हर मैदान पर फैंस की नफरत का शिकार हुए हैं, जिसमें मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम भी शामिल है. इसी बीच एक सवाल बड़ा ही तेज़ी से उठ रहा है कि क्या हार्दिक को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए या नहीं, आइए जानते है. 

जून से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक को चुना जाना चाहिए या नहीं, ये क्रिकेट एक्सपर्ट्स और दिग्गजों के बीच एक बड़ा सवाल है. विश्व कप को ध्यान में रखते हुए आईपीएल में हार्दिक की फॉर्म को स्कैन किया जा रहा है. भारतीय क्रिकेट टीम के व्हाइट बॉल उपकप्तान हार्दिक ने आईपीएल के इस सीज़न मुंबई के लिए 5 मैचों में 129 रन बनाए हैं. बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मैच में हार्दिक ने पुराने अंदाज़ में बैटिंग करते हुए 6 गेंदों में 21 रन का स्कोर कर मुंबई को जीत दिलाने में मदद की थी. 

वर्ल्ड कप में ना चुने जाने की वजह 

बीते कुछ वक़्त में हार्दिक पांड्या को इंजरी ने परेशान किया है. उन्हें अक्सर इंजरी से बचने के लिए गेंदबाज़ी में कटौती करते हुए देखा गया है. वह बॉलिंग में कटौती करके अपना वर्कलोड मैनेज करते हैं. बॉलिंग में कमी करना हार्दिक को पूरी तरह से ऑलराउंडर की तरह प्रदर्शित नहीं करता है. आईपीएल 2024 के पांच मैचों हार्दिक ने सिर्फ 8 ओवर डाले, जिसमें उन्हें सिर्फ 1 विकेट ही मिल सका. इस दौरान उन्होंने 11.13 की इकॉनमी से रन खर्चे. 

हार्दिक को 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान चोट लगी थी. इसके बाद वह काफी वक़्त तक क्रिकेट से दूर रहे और फिर आईपीएल में वापसी की. आईपीएल के बाद ही वर्ल्ड कप खेला जाएगा. ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट न खेलना भी हार्दिक को वर्ल्ड कप में न चुने जाने की एक बड़ी वजह बन सकती है. टीम इंडिया को वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह फिट हार्दिक पांड्या की ज़रूरत होगी. 

 

ये भी पढ़ें...

'अगर टी20 वर्ल्ड कप में शिवम दुबे को नहीं मिली जगह तो CSK होगी जिम्मेदार', पूर्व दिग्गज ने कही कड़वी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget