एक्सप्लोरर

क्या है Vajra Super Shot? पहलगाम हमले के बाद IPL 2025 में सुरक्षा के लिए किया गया तैनात

What is Vajra Super Shot: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद IPL 2025 मैचों में वज्र सुपर शॉट को इनस्टॉल किया गया. चलिए आपको बताते हैं आखिर ये क्या होता है और इसका इस्तमाल किस तरह किया जाता है.

IPL 2025: आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच के बाद दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स मुकाबला होगा. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, इसका असर आईपीएल मैचों में भी देखा गया. आईपीएल के मैच जिन स्टेडियम में खेले जा रहे हैं, वहां सुरक्षा के लिए एंटी ड्रोन सिस्टम की तैनाती की गई है. इस हथियार का नाम वज्र सुपर शॉट है, जो आसमान में बाज की तरह नजर रखता है.

शनिवार को ईडन गार्डन्स में हुए मैच में वज्र सुपर शॉट की तैनाती की गई थी. आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है, इसमें दुनिया का हर बड़ा खिलाड़ी खेल रहा है. इसलिए बीसीसीआई सुरक्षा के लिहाज से कोई लापरवाही नहीं करना चाहती. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हर सावधानी बरती जा रही है, इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी. अब हर मैच में इसकी तैनाती रहेगी.

एएनआई की रिपोर्ट में बताया गया कि BBBS (Big Bang Boom Solutions Pvt. Ltd.) ने शनिवार को देश भर में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 मैचों के दौरान हवाई क्षेत्र की सुरक्षा के लिए अपने स्वदेशी एंटी-ड्रोन सिस्टम, वज्र सुपर शॉट की तैनाती की घोषणा की.

क्या है Vajra Super Shot की खासियत?

वज्र सुपर शॉट एक हल्का, हाथ में पकड़ा जाने वाला एंटी-ड्रोन हथियार है जो 4 किलोमीटर दूर तक ड्रोन का पता लगाने और उनके संचार संकेतों को बाधित करने में सक्षम है, जिससे संभावित खतरों को प्रभावी ढंग से बेअसर किया जा सकता है. BBBS की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इसकी पोर्टेबिलिटी और अनुकूली फ़्रीक्वेंसी जैमिंग इसे भीड़ भरे स्टेडियम जैसे गतिशील वातावरण के लिए आदर्श बनाती है.

IPL 2025 वेन्यू

आईपीएल में आज 27 अप्रैल को 45वां (MI vs LSG) और 46वां मैच (DC vs RCB) खेला जाएगा. इस सीजन होने वाले 74 मैचों के लिए 13 वेन्यू को चुना गया था, जिसमें से कुछ स्टेडियम में होने वाले सभी मैच समाप्त हो गए हैं. अब पंजाब किंग्स अपने बचे हुए होम मैच धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी. आज होने वाले मैच के बाद दिल्ली में 2 और मैच खेले जाएंगे. फाइनल समेत प्लेऑफ के मैच कोलकाता और हैदराबाद में खेले जाएंगे.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget