एक्सप्लोरर

IPL 2024: विराट ने आलोचकों के मुंह पर जड़ दिया तमाचा, स्ट्राइक रेट को लेकर दे डाला बड़ा बयान

IPL 2024: विराट कोहली ने स्ट्राइक रेट के कारण हो रही आलोचनाओं का करारा जवाब दिया है. कोहली इस सीजन में 147 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे हैं.

IPL 2024: विराट कोहली को टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले अपने स्ट्राइक रेट के लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा है. ये तब है जब कोहली इस सीजन में 147.49 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे हैं. कोहली अभी तक मौजूदा सीजन में 10 मैच खेलते हुए 71.43 की लाजवाब औसत से 500 रन बना चुके हैं. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 44 गेंद में 70 रन बनाकर RCB की 9 विकेट से बड़ी जीत में अहम योगदान दिया. अब उन्होंने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है कि उनका लक्ष्य हमेशा टीम को जीत दिलाना होता है, फिर चाहे लोग इस बारे में कैसी ही बातें क्यों ना करें.

विराट कोहली ने पोस्ट-मैच कॉन्फ्रेंस में कहा, "जो लोग स्ट्राइक रेट और स्पिन को अच्छा ना खेल सकने के बारे में बात कर रहे हैं, इन बातों को को केवल वही लोग कर रहे हैं. मेरा लक्ष्य हमेशा टीम को जीत दिलाना होता है और इसी कारण मैं 15 सालों तक ऐसा कर पाया हूं. आप हर रोज अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए मेहनत कर रहे होते हैं. मैं नहीं जानता कि इन लोगों ने खुद इस तरह की परिस्थिति का सामना किया होगा. मेरा कहना यही है कि लोग चाहे कैसी भी बातें बना लें, लेकिन जिन खिलाड़ियों ने अपनी टीम को जिताया है, वो जानते हैं कि मैं कैसा खेल रहा हूं."

आईपीएल 2024 में कोहली ने 500 रन पूरे किए

विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 44 गेंद में 70 रन की पारी खेलकर आईपीएल 2024 में 500 रन पूरे कर लिए हैं. वो मौजूदा सीजन में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज हैं. ये इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में 7वां मौका है जब कोहली ने किसी सीजन में 500 रन के आंकड़े को छुआ है. उन्होंने आईपीएल के मौजूदा सीजन में 4 अर्धशतक और 1 शतकीय पारी भी खेली है. इसी के साथ कोहली आईपीएल के इतिहास में 8,000 रन पूरे करने के करीब भी आते जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

WILL JACKS CENTURY: अहमदाबाद में खून के आंसू रोए गेंदबाज! विल जैक्स के विस्फोटक शतक ने तोड़े कई रिकॉर्ड

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget