एक्सप्लोरर

Virat Kohli IPL Records: जो कोई न कर पाया, विराट कोहली ने कर दिखाया; जल्दी आउट होकर भी रच दिया इतिहास

Virat Kohli IPL Record: विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास में 8 हजार रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. कोहली ने आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मैच में यह उपलब्धि हासिल की है.

Virat Kohli IPL Record: आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर मैच राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में 8,000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने राजस्थान के खिलाफ मैच की अपनी पारी में 30 रन बनाते ही यह ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित कर लिया है. कोहली ने 8 हजार रन का आंकड़ा अपने 252वें आईपीएल मैच में पूरा किया है. कोहली ने 8 हजार रन पूरे करने के दौरान आठ शतक और 55 अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं. कोहली ने एलिमिनेटर मैच में 24 गेंद में 33 रन की पारी खेली.

कोहली के आसपास भी कोई नहीं

विराट कोहली का आईपीएल में इतना दबदबा है कि वो अभी तक 7,000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले भी अकेले खिलाड़ी हैं. इस लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर शिखर धवन हैं, जिनके नाम अभी 222 मैचों में 6,769 रन हैं. यानी पहले और दूसरे स्थान पर मौजूद कोहली और धवन के बीच अभी 1,235 रनों का बहुत बड़ा अंतर है. उनके बाद तीसरे नंबर पर मौजूद रोहित शर्मा अभी तक 257 मैचों में 6,628 रन बना चुके हैं. ये आंकड़े बताते हैं कि सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कोई अन्य खिलाड़ी कोहली के आसपास भी नहीं है.

किसी एक सीजन में दूसरी बार 700 रन

आईपीएल 2024 की शुरुआत से ही अधिकांश समय ऑरेंज कैप विराट कोहली के पास रही है. कोहली ने इस सीजन अभी तक 15 मैचों में 67 के औसत से 737 रन बना लिए हैं. ये इंडियन प्रीमियर लीग में ऐसा दूसरा मौका है जब विराट कोहली ने किसी एक सीजन में 700 या उससे अधिक रन बनाए हैं. इससे पहले उन्होंने 2016 में 16 मैच खेलते हुए 973 रन ठोक डाले थे. आईपीएल के किन्हीं 2 सीजन में 700 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी क्रिस गेल थे, जिन्होंने 2012 और 2013 में ऐसा करके दिखाया था.

यह भी पढ़ें:

T20 WORLD CUP 2024: नेपाल क्रिकेट टीम पर मुसीबतों का पहाड़, मेन खिलाड़ी को रेप केस में मिली थी राहत; अब यूएस एम्बेसी ने नहीं दिया वीजा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget