एक्सप्लोरर

DC vs RCB: आज आईपीएल में 7000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन सकते हैं कोहली, दिल्ली के मैदान पर रचेंगे इतिहास!

Virat Kohli IPL Runs: दरअसल विराट कोहली ने आईपीएल में अब तक 232 मैच खेले हैं. इस दौरान 224 पारियों में उन्होंने 36.59 की औसत और 129.58 के स्ट्राइक रेट से 6,988 रन बनाए हैं.

DC vs RCB, Virat Kohli, Delhi Capitals: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium, Delhi) में आज आईपीएल 2023 का 50वां मुकाबला खेला जाएगा. दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच खेले जाने वाले इस मैच में सभी की निगाहें विराट कोहली पर टिकी होंगी. आरसीबी के पूर्व कप्तान इस मैच में इतिहास रच सकते हैं. इसके लिए उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं करना है, बस 12 रन बनाने होंगे. अगर वह दिल्ली में 12 रन बनाते हैं तो आईपीएल में ऐसा करने वाले (Most runs in IPL) पहले खिलाड़ी बन जाएंगे.

इकलौते खिलाड़ी होंगे

दरअसल विराट कोहली ने आईपीएल में अब तक 232 मैच खेले हैं. इस दौरान 224 पारियों में उन्होंने 36.59 की औसत और 129.58 के स्ट्राइक रेट से 6,988 रन बनाए हैं. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 12 रन बनाते ही कोहली के आईपीएल में 7 हजार रन (7000 runs in IPL) पूरे हो जाएंगे. वह लीग के इतिहास में ऐसा करने वाले इकलौते खिलाड़ी होंगे. इंडियन प्रीमियर लीग में किंग कोहली ने अब तक 5 शतक और 49 अर्धशतक लगाए हैं. वह आज अर्धशतकों की फिफ्टी भी लगा सकते हैं.

अब तक शानदार प्रदर्शन

विराट कोहली ने आईपीएल 2023 में अब तक 9 मैच खेले हैं. इस दौरान 9 पारियों में उन्होंने 45.50 की औसत और 137.88 के स्ट्राइक रेट से 364 रन बनाए हैं. वह ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं. विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर शिखर धवन हैं, जिन्होंने 212 पारियों में 6536 रन बनाए हैं. वहीं लिस्ट में तीसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर, चौथे नंबर पर रोहित शर्मा और पांचवें पायदान पर मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना मौजूद हैं.

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली: 6988 रन
शिखन धवन: 6536 रन
डेविड वॉर्नर: 6189 रन
रोहित शर्मा: 6063 रन
सुरेश रैना: 5528 रन

ये भी पढ़ें: 

Joshua Little: टेबल टॉपर गुजरात को लगा तगड़ा झटका, IPL 2023 के बीच में इस प्लेयर ने छोड़ा साथ

IPL 2023: 'ये 100 फीसद मैच फीस क्या होती है? दोनों पर सख्त कार्रवाई हो...' कोहली-गंभीर की लड़ाई पर गावस्कर का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget