एक्सप्लोरर

'जल्द टीम इंडिया की जर्सी में दिखेगा यह युवा, भारत को चाहिए लेफ्ट आर्म तेज गेंजबाज', लखनऊ के स्टार बॉलर पर केएल राहुल का बयान

लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज़ गेंदबाज मोहसिन खान ने अपनी तेज़ गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है. कोलकाता के खिलाफ हुए मुकाबले में उन्होंने मात्र 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किये थे.

लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के तेज़ गेंदबाज मोहसिन खान ने आईपीएल 2022 में अपनी तेज़ गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है. कोलकाता के खिलाफ हुए मुकाबले में उन्होंने मात्र 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किये थे. उनके इस प्रदर्शन से टीम के कप्तान केएल राहुल काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं. उनका मानना है कि मोहसिन खान जल्द ही टीम इंडिया की जर्सी में दिखाई देंगे. 

जल्द मिलेगा डेब्यू का मौका 

मोहसिन खान की गेंदबाज़ी को लेकर बात करते हुए उन्होने कहा कि जब से मोहसिन खान खेल रहे हैं, तब से शानदार कर रहे हैं. उनके पास अच्छी समझ है. वो अपनी विविधिता का अच्छे से प्रयोग कर रहे हैं. उन्हें पता है कि कब तेज़ गति से गेंदबाज़ी करनी है और कब धीमी गति से गेंदबाज़ी करनी है. मुझे इसमें कोई भी शक नहीं है कि वो जल्द ही टीम इंडिया के लिए डेब्यू करेगा. टीम इंडिया में हमेशा ही बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों की जरूरत रहती है.

आईपीएल में रहा है शानदार प्रदर्शन 

मोहसिन खान का आईपीएल में प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. उन्होंने 8 मैच में 13 विकेट हासिल किये हैं. इस दौरान औसत 13.23 का रहा है. इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 5.93 का रहा है.उन्होंने इस आईपीएल में एक बार चार विकेट भी हासिल किये है. 

लखनऊ ने बनाई प्लेऑफ में जगह
मोहसिन खान (3/20) और स्टोइनिस (3/23) की शानदार गेंदबाजी की वजह से डीवाई पाटिल स्पोर्टस अकादमी में बुधवार को खेले गए आईपीएल 2022 के 66वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 रन से हरा दिया. लखनऊ ने 20 ओवरों में बिना विकेट गंवाए 210 रन बनाए थे, जिसमें क्विंटन डी कॉक (140 नाबाद) और कप्तान केएल राहुल (68 नाबाद) की 121 गेंदों में 210 रनों की रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी हुई. शानदार बल्लेबाजी के लिए डी कॉक 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए.

ये भी पढ़ें...

Video: IPL 2022 में फीके रहे एविन लुईस ने एक कैच से बदला मैच, लखनऊ को प्लेऑफ में पहुंचाया

IPL 2022: बेस प्राइस पर बिके इन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन, आंकड़े और कीमत देखकर हो जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget