एक्सप्लोरर

IPL स्थगित होने के बाद UAE में हो सकता है टी20 विश्व कप का आयोजन

इस साल भारत में होने वाला टी20 विश्व कप यूएई में आयोजित किया जा सकता है क्योंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को लगता है कि कोई भी टीम उस समय यहां आने में सहज महसूस नहीं करेगी. इस बारे में अंतिम फैसला एक महीने में कर दिया जाएगा.

नई दिल्ली: इस साल भारत में होने वाला टी20 विश्व कप यूएई में आयोजित किया जा सकता है क्योंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को लगता है कि कोई भी टीम उस समय यहां आने में सहज महसूस नहीं करेगी. इस बारे में अंतिम फैसला एक महीने में कर दिया जाएगा.

रिपोर्ट्स के मुताबित जैव सुरक्षित वातावरण (बायो बबल) में कोविड-19 के कुछ मामले पाए जाने के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) स्थगित किए जाने के बाद बीसीसीआई भी अक्टूबर-नवंबर में होने वाले 16 टीमों के टूर्नामेंट को आयोजित करने से कतरा रहा है. बीसीसीआई के अधिकारियों की हाल में केंद्र सरकार के कुछ शीर्ष अधिकारियों से चर्चा हुई और टूर्नामेंट को यूएई में आयोजित करने पर काफी हद तक सहमति बन गई है. यह टूर्नामेंट नौ स्थानों पर खेला जाना है जिनकी घोषणा अभी नहीं की गई है.

बीसीसीआई के सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, 'आईपीएल का चार सप्ताह के अंदर निलंबन इस बात का संकेत है कि देश पिछले 70 वर्षों में अपने सबसे बुरे स्वास्थ्य संकट से जूझ रहा है, तब इस तरह की वैश्विक प्रतियोगिता की मेजबानी करना वास्तव में सुरक्षित नहीं होगा.' उन्होंने कहा, 'भारत में नवंबर में कोविड-19 की तीसरी लहर आने की संभावना है. इसलिए BCCI मेजबान रहेगा लेकिन टूर्नामेंट संभवत: यूएई में आयोजित किया जाएगा.' स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सितंबर में भारत में तीसरी लहर की चेतावनी दी है.

स्थिति विकट

भारत में अभी स्थिति विकट बनी हुई है और पिछले कुछ समय से हर दिन तीन लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं. जिससे अधिकतर क्रिकेट बोर्ड चिंतित हैं और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ऐसी स्थिति में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीमों की सुरक्षा को लेकर जोखिम नहीं उठाएगा. एक अन्य सूत्र ने कहा, 'आप यह तय मान लीजिए कि यदि स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तो अगले छह महीने तक कोई भी देश भारत का दौरा नहीं करना चाहेगा. यदि एक और लहर आती है तो खिलाड़ी और उनके परिजन बेहद सतर्क रहेंगे. इसलिए उम्मीद है कि बीसीसीआई टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में करने पर सहमत हो जाएगा.'

उन्होंने कहा कि आईपीएल के निलंबन के बाद बीसीसीआई के अधिकारी किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं. जून में आईसीसी की बैठक होनी है जिसमें अंतिम फैसला किया जाएगा लेकिन आईपीएल को स्थगित किए जाने के बाद भारत में टूर्नामेंट के आयोजन की संभावना न के बराबर है.

ये भी पढ़ें: नेहरू जूलॉजिकल पार्क के आठ एशियाई शेर कोरोना वायरस से संक्रमित, दो दिन के लिए बंद किया पार्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
Asia Cup: भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, भारत के एक बड़े रेस्क्यू मिशन पर बेस्ड है फिल्म
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, जबरदस्त है पहली झलक

वीडियोज

Aniruddhacharya Statement: 'पूकी बाबा' का ज्ञान...अब 'हिन्दू-मुसलमान'!
आ गए नंदलाला.. देशभर में जन्माष्टमी की धूम। Janamashtami
NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
Asia Cup: भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, भारत के एक बड़े रेस्क्यू मिशन पर बेस्ड है फिल्म
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, जबरदस्त है पहली झलक
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
Milk Storage: फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 रुपये की बचत
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 की बचत
Embed widget