एक्सप्लोरर

IPL 2024: पहले मैच में हार के बाद मुंबई को लगा बड़ा झटका, सूर्यकुमार SRH के खिलाफ मैच से बाहर

IPL 2024: मुंबई इंडियंस को सीजन में अपने दूसरे मैच से पहले ही बड़ा झटका लग गया है. मिस्टर 360 के नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव की फिटनेस पर जानिए क्या अपडेट आया है.

IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 में अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच से की थी. सीजन के पहले मुकाबले में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई जीते हुए मैच को गंवा बैठी थी. 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस अपना दूसरा मैच 27 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी, लेकिन उससे पहले ही टीम को बड़ा झटका लग गया है. मुंबई इंडियंस के मेन खिलाड़ी और तूफानी मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को NCA ने दूसरे फिटनेस टेस्ट के बाद भी क्लीन क्लीन चिट नहीं दी है. अब बताया जा रहा है कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच को मिस करने के बाद सूर्यकुमार यादव हैदराबाद के खिलाफ मैच में भी नहीं खेलेंगे.

SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे सूर्यकुमार यादव

स्पोर्ट्स तक के अनुसार दूसरा फिटनेस टेस्ट होने के बाद भी सूर्यकुमार यादव को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी से खेलने के लिए क्लीन चिट नहीं मिली है. कुछ दिन पहले रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया कि यादव का दूसरा फिटनेस टेस्ट 21 मार्च को करवाया गया था. उनके रिहैब प्रोसेस की शुरुआत करीब 2 सप्ताह पहले हुई थी, लेकिन 2 बार फिटनेस टेस्ट प्रक्रिया से गुजरने के बाद भी उन्हें खेलने की अनुमति नहीं मिली है. चूंकि टी20 वर्ल्ड कप भी अधिक दूर नहीं है, उस दृष्टि से बीसीसीआई भी यादव की फिटनेस के प्रति कोई जल्दबाजी भरा फैसला नहीं लेना चाहेगी.

सूर्यकुमार यादव को कुछ महीने पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान चोट आई थी. बताया गया कि यादव हर्निया नाम की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने जर्मनी जाकर जनवरी महीने में सर्जरी भी करवाई थी. अनुमान लगाया गया था कि इस चोट से उबरने में उन्हें एक महीने का समय लग सकता है, लेकिन अब उन्हें मैदान से दूर रहते काफी समय बीत गया है.

यह भी पढ़ें:

WATCH: मोहम्मद शमी की बीवी हसीन जहां ने होली के रंग में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget