एक्सप्लोरर

IPL Auction 2022: सुरेश रैना के नहीं बिकने पर क्यों मचा है इतना हल्ला? 10 पॉइंट्स में समझिये पूरी कहानी

IPL Mega Auction 2022: IPL में सुरेश रैना चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. इसके बावजदू उन्हें इस बार नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला.

Suresh Raina Unsold: इंडियन प्रीमियर लीग का मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) खत्म हुए दो दिन बीत गए हैं लेकिन इस इवेंट की एक घटना पर अभी तक हल्ला मचा हुआ है. यह घटना है सुरेश रैना के नहीं बिकने की.

नीलामी में जब सुरेश रैना का नाम आया तो किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन पर दांव नहीं लगाया. उनकी पूर्व फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स का थिंक टैंक भी हाथ बांधकर बैठा रहा. जब रैना को कोई खरीदार नहीं मिला तो क्रिकेट फैंस से लेकर एक्सपर्ट्स तक इस वाकिये से हैरान थे. सोशल मीडिया पर तभी से रैना ट्रेंड करने लगे थे. यह सिलसिला अभी तक जारी है. रैना के फैंस अभी तक CSK पर आग बबूला हो रहे हैं.

वैसे सुरेश रैना के साथ कई और भी दिग्गज थे, जिन्हें IPL ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला. लेकिन पिछले चार दिनों से सबसे ज्यादा चर्चा सिर्फ रैना की हो रही है. आखिर ऐसा क्यों है? यहां समझिये...

1. सुरेश रैना IPL में 5000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज थे. उन्होंने 2019 IPL में ही यह आंकड़ा छू लिया था.
2. सुरेश रैना के IPL में कुल 5528 रन हैं. वह इस लीग में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. 
3. रैना का IPL में स्ट्राइक रेट 136.73 का रहा है, जो इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चार खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा है.
4. सुरेश रैना ने IPL के 205 मुकाबले खेले हैं. वह सबसे ज्यादा IPL मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. 
5. रैना से IPL के शुरुआती 7 सीजन में लगातार हर बार 400 से ज्यादा रन बनाए.
6. सुरेश रैना एक विस्फोटक बल्लेबाज के साथ-साथ फूर्तिले फिल्डर भी रहे हैं. इस खिलाड़ी के हाथ से कैच ड्रॉप होते शायद ही किसी ने देखा हो. यही कारण रहा कि वह IPL में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी हैं. इनके नाम 109 कैच दर्ज हैं. इनके बाद दूसरे नंबर पर कीरोन पोलार्ड हैं, जिनके नाम 96 कैच दर्ज हैं.
7. चेन्नई सुपर किंग्स अगर 4 बार IPL ट्रॉफी जीती है तो इसमें रैना की खास भूमिका रही है. इस खिलाड़ी ने चेन्नई के लिए 4678 रन बनाए हैं. अब तक CSK की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सुरेश रैना ही हैं.
8. सुरेश रैना चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं. इन्होंने चेन्नई के लिए 33 फिफ्टी जड़ी हैं. ओवरऑल रैना के नाम 39 अर्धशतक हैं.
9. रैना ने चेन्नई के लिए कुल 180 छक्के जड़े हैं. वह CSK के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं. इस लिस्ट में पहले नंबर पर एमएस धोनी हैं. ओवरऑल रैना के नाम 203 छक्के हैं.
10. सुरेश रैना ने जरुरत के वक्त पर एक गेंदबाज की भूमिका भी निभाई है. उनके नाम IPL में 25 विकेट दर्ज हैं. IPL में उन्होंने महज 7.39 की इकनॉमी रेट से रन दिए हैं.

यह भी पढ़ें..

IND vs WI T20 Series: टीम इंडिया ने ईडन गार्डन्स में किया जमकर अभ्यास, हवाई शॉट खेलते दिखे हिटमैन

Watch: IPL ऑक्शन में पूरी हुई Tilak Varma के दोस्तों की ख्वाहिश, उठाओ-उठाओ कह रहे थे, मुंबई ने उठा लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget