एक्सप्लोरर

IPL 2022: सुनील गावस्कर ने खोला राहुल तेवतिया के IPL में अच्छे प्रदर्शन का राज, 'आइसमैन' कहने का कारण भी बताया

राहुल तेवतिया ने इस सीजन में अब तक 44.75 के दमदार औसत और 161.26 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट के साथ 179 रन बनाए हैं.

गुजरात टाइटंस के ऑलराउंडर राहुल तेवतिया IPL के इस सीजन में गजब की लय में नजर आ रहे हैं. अब तक वह 44.75 के दमदार औसत और 161.26 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट के साथ 179 रन बना चुके हैं. सबसे खास बात यह कि गुजरात के लिए छठे नंबर पर उतकर बल्लेबाजी करने वाले इस ऑलराउंडर ने अपनी टीम के लिए इस सीजन में तीन बार मैच विजेता पारी खेली है.

RCB के खिलाफ वह 25 गेंद पर 43 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर 'प्लेयर ऑफ दी मैच' रहे थे. वहीं पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के जड़कर अपनी टीम को मैच जिताया था. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी उन्होंने राशिद खान के साथ मिलकर 24 गेंद पर 59 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलाई थी. बाकी मुकाबलों में भी वह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अपनी टीम के लिए जरूरी रन बनाते रहे हैं. पिछले दिनों में कई पूर्व क्रिकेटर्स राहुल तेवतिया के इस लाजवाब प्रदर्शन की सराहना करते देखे गए हैं. सुनील गावस्कर भी इनमें से एक रहे हैं. वह तेवतिया को 'आइसमैन' बुलाते हैं. स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में उन्होंने तेवतिया के इस प्रदर्शन और उन्हें 'आइसमैन' बुलाने का कारण बताया है.

गावस्कर कहते हैं, 'शारजहां में शेल्डन कॉटरेल के खिलाफ एक ओवर में पांच छक्के ने तेवतिया को नामूमकिन को मुमकिन करने का आत्मविश्वास दिया है. इसी आत्मविश्वास ने उन्हें आज यहां पहुंचाया है. उस सीजन में हमने देखा था कि बल्ले से उस दमदार पारी के अगले दिन भी उन्होंने बड़े शॉट खेले थे. वह जब डेथ ओवर्स में बल्लेबाजी करते हैं तो पैड को बार-बार छूते नहीं है (दबाव में अक्सर बल्लेबाज पैड को छूते रहते हैं) वह बस गेंद का इंतजार करते हैं और अपना शॉट खेल जाते हैं. उनकी किताब में हर शॉट है. सबसे खास बात यह कि वह दबाव वाली परिस्थिति में भी शांत रहते हैं.'

गावस्कर कहते हैं, 'उन्हें मैं 'आइसमैन' इसलिए बुलाता हूं क्योंकि वह बस वहां (क्रीज) पर खड़े रहते हैं और किसी तरह का तनाव नहीं दिखाते. वह गेंद का अनुमान लगाते हैं और जानते हैं कि उन्हें कौनसा शॉट खेलना है. उनके दिमाग में यह स्पष्ट होता है कि अगर गेंद वहां गिरी तो वह अपना फेवरेट शॉट खेलेंगे. और जब भी गेंद उनके बल्ले के बीचोबीच पड़ती है तो यह हमेशा सिक्स होता है. यही चीज उन्हें 'आइसमैन' बनाती है क्योंकि वह बल्लेबाजी के दौरान बिल्कुल परेशान नहीं होते हैं.'

यह भी पढ़ें..

IPL 2022: इन तीन युवा गेंदबाजों को टीम इंडिया में देखना चाहते हैं वीरेन्द्र सहवाग, चयनकर्ताओं को दी ये सलाह

IPL टीमों के कप्तानों में फाफ डु प्लेसिस की सैलरी सबसे कम, जानिए किसे मिलता है कितना पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget