एक्सप्लोरर

SRH vs PBKS: आज हैदराबाद और पंजाब में किसकी होगी जीत? मैच से पहले यहां मिलेगा जवाब

PBKS vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 20 मुकाबले हुए हैं. इनमें हैदराबाद ने 13 और पंजाब ने 7 मैच जीते हैं. हालांकि आज के मैच में पंजाब का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.

SRH vs PBKS Match Prediction: IPL में आज (9 अप्रैल) सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगी. हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में यह मुकबाला शाम 7.30 पर शुरू होगा. यहां सनराइजर्स हैदराबाद को अपने होम ग्राउंड का फायदा तो मिलेगा लेकिन पंजाब किंग्स पर जीत हासिल करना उसके लिए आसान नहीं होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि पंजाब की टीम इस वक्त अच्छी लय में है, वहीं सनराइजर्स की टीम में लड़ने की ताकत कम नजर आ रही है.

IPL 2023 में यह दोनों टीमें दो-दो मैच खेल चुकी है. पंजाब किंग्स ने जहां कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स को कड़े मुकाबले में शिकस्त दी है. वहीं, सनराइजर्स को लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एकतरफा हार का सामना करना पड़ा है. इन पिछले मुकाबलों को देखें तो साफ हो जाता है कि पंजाब की टीम अंतिम क्षणों तक हिम्मत नहीं हारती है, वहीं सनराइजर्स की टीम में फाइटिंग स्किल्स की कमी साफ जाहिर होती है.

तेज गेंदबाजी में हैदराबाद आगे
दोनों टीमें प्लेइंग-11 के मामले में लगभग टक्कर की हैं. इन दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं. वैसे, तेज गेंदबाजों के मामले में सनराइजर्स की टीम थोड़ी हावी नजर आती है. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भी तेज गेंदबाजों को मदद मिलती रही है. ऐसे में सनराइजर्स के पास अपनी इस ताकत का फायदा उठाने का मौका होगा. हालांकि पंजाब किंग्स के पास भी सैम कर्रन और अर्शदीप जैसे फास्ट बॉलर हैं, जो खुद को बड़े प्लेटफॉर्म्स पर साबित भी कर चुके हैं.

पंजाब के बल्लेबाज शानदार फॉर्म में
पंजाब किंग्स के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि इस टीम का टॉप ऑर्डर फॉर्म में हैं. शिखर धवन, प्रभसिमरन सिंह और भानुका राजपक्षा अपनी अच्छी फॉर्म का संकेत दे चुके हैं. मिडिल ऑर्डर में जितेश शर्मा, सिकंदर रजा और सैम कर्रन भी अच्छी टच में दिखाई दे रहे हैं. इसके उलट सनराइजर्स के बल्लेबाजी पिछले दोनों मैच में पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं. मयंक अग्रवाल से लेकर राहुल त्रिपाठी और हैरी ब्रूक तक सभी बल्लेबाज अब तक बेरंग नजर आए हैं.

कुल मिलाकर दोनों टीमें टक्कर की तो हैं लेकिन पंजाब की टीम फॉर्म में नजर आ रही है और हैदराबाद की टीम को अच्छी लय में आने के रास्ते खोजने बाकी हैं. ऐसे में फिलहाल यह मुकाबला पंजाब के जीतने की संभावना ज्यादा है.

यह भी पढ़ें...

In Pics: कुछ यूं प्यार में बदल गई थी बचपन की दोस्ती, ऐसी है जोस बटलर की लव स्टोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget