एक्सप्लोरर

SRH Playoffs Record: प्लेऑफ में कैसा है हैदराबाद का रिकॉर्ड? क्लीफायर-1 में कोलकाता से होगी भिड़ंत

Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2024 का पहला क्वालीफायर कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. इस मैच से पहले आइए जानते हैं प्लेऑफ में हैदराबाद का रिकॉर्ड कैसा है.

Sunrisers Hyderabad IPL Playoff Record: सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस की कप्तानी में आइपीएल 2024 के प्लेऑफ में क्वालीफाई किया था. टीम ने आखिरी लीग मैच जीतकर खुद को प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंचाया. अब कमिंस की कप्तानी वाली टीम सीज़न का पहला क्वालीफायर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी. दोनों के बीच मुकाबला आज यानी 21 मई, मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. लेकिन इस मैच से पहले आइए जानते हैं कि प्लेऑफ मुकाबलों में हैदराबाद का रिकॉर्ड कैसा रहा है. 

हैदराबाद की टीम 2013 से आईपीएल का हिस्सा है. टीम 2016 में एक बार खिताब भी जीत चुकी है. हैदराबाद ने डेब्यू सीज़न में ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया था. लेकिन टीम एलिमिनेटर मुकाबले से आगे नहीं बढ़ सकी थी.

टीम ने डेविड वॉर्नर की कप्तानी में खेलते हुए आईपीएल 2016 का खिताब जीता था. फाइनल में टीम ने बेंगलुरु को शिकस्त दी थी. इसके बाद सनराइजर्स की टीम 2018 में भी फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन वहां उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. 

प्लेऑफ में कितने मैच जीते?

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अब तक प्लेऑफ/नॉकआउट में कुल 11 मैच खेल चुकी है. टीम ने 11 मैचों में सिर्फ 5 में जीत दर्ज की है, जबकि 6 मुकाबले गंवाए हैं. 5 मैचों में हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 3 मैचों में और लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 मैचों में जीत दर्ज की. 

प्लेऑफ में सबसे बड़ा और लोवेस्ट टोटल?

प्लेऑफ के मैचों में हैदराबाद ने सबसे बड़ा टोटल 208/7 रनों का बनाया है. टीम ने यह टोटल आईपीएल 2016 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बनाया था. 

वहीं प्लेऑफ स्टेज में हैदराबाद का सबसे कम टोटल 128/7 रनों का रहा, जो उन्होंने आईपीएल 2017 में केकेआर के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में बनाया था. 

इसके अलावा प्लेऑफ में रन चेज करते हुए हैदराबाद ने सबसे बड़ा टोटल 19.2 ओवर में 163/6 रनों का हासिल किया है. टीम ने यह जीत आईपीएल 2016 के दूसरे क्वालीफायर में गुजरात लायंस के खिलाफ दर्ज की थी. 

टीम के लिए सबसे ज़्यादा रन और सबसे ज़्यादा विकेट 

प्लेऑफ के मैचों में हैदराबाद के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम पर दर्ज है, जो मौजूदा सीज़न में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं. वॉर्नर ने हैदराबाद के लिए प्लेऑफ में 246 रन बनाए. इसके अलावा बॉलिंग में भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज़्यादा 9 विकेट चटकाए.  

 

ये भी पढे़ं...

T20 World Cup 2024: बाबर आजम की पाकिस्तानी टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाएंगे विव रिचर्ड्स! सामने आई बड़ी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget