एक्सप्लोरर

पीएम मोदी को लेकर अफरीदी का विवादित बयान, भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट नहीं होने के लिए दोषी ठहराया

शाहिद अफरीदी अपने विवादित बयान को लेकर एक बार फिर से चर्चा में है. अफरीदी ने पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है.

भारत और पाकिस्तान के बीच खराब रिश्तों की वजह से दोनों देशों के बीच पिछले कई सालों से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जा रही है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भारत सरकार की इजाजत के बिना पाकिस्तान के साथ मैच खेलने के लिए तैयार नहीं है. इसी बात को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया है. अफरीदी का कहना है कि नरेंद्र मोदी के पीएम रहते हुए भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट नहीं खेला जा सकता.

अफरीदी ने दावा किया है कि पाकिस्तान ने भारत के साथ क्रिकेट सीरीज खेलने के लिए कभी इंकार नहीं किया है. अफरीदी का कहना है कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट फिर से शुरू हो. लेकिन अफरीदी ने यह भी माना है कि तनाव के माहौल में ऐसा होता संभव नहीं दिख रहा है.

अफरीदी ने आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा, ''पाकिस्तान क्रिकेट सीरीज के लिए तैयार है. पाकिस्तान पूरी तरह से भारत के साथ क्रिकेट संबंधों को बहाल करना चाहता है. लेकिन पीए मोदी के सत्ता में रहते हुए दोनों देशों के बीच सीरीज नहीं खेली जाएगी.''

बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आर्थिक फायदे के लिए लंबे समय से बीसीसीआई से क्रिकेट सीरीज खेलने की अपील कर रहा है. पीसीबी के चेयरमैन एहसान मनी कई मौकों पर बीसीसीआई से ट्वेंटी सीरीज या वनडे सीरीज खेलने की अपील कर चुके हैं. लेकिन एहसान मनी का कहना है कि भारत का पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने का कोई इरादा नहीं है.

अफरीदी की बात करें तो यह पहला मौका नहीं है जब पूर्व कप्तान ने भारत के पीएम को लेकर विवादित बयान दिया है. अफरीदी हाल ही में कश्मीर को लेकर आपत्तिजनक बयान देने की वजह से भारतीय क्रिकेटर्स के निशाने पर आए थे.

शेन वाटसन ने किया चौंकाने वाला खुलासा, नानी के निधन के बावजूद दिल्ली के खिलाफ मैदान में उतरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget