एक्सप्लोरर

IPL 2022: कप्तान संजू सैमसन ने बताया आरसीबी से मिली हार का कारण, जानिए राजस्थान ने किस पॉइंट पर गंवाया मैच

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने आरसीबी से मिली हार को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि किस पॉइंट पर राजस्थान की टीम मैच हार गई.

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से मिली हार के बाद कहा कि मैच कहां उनकी पहुंच से बाहर हो गया, वह नहीं बता सकते. एक समय राजस्थान रॉयल्स की टीम मैच जीतने की ओर बढ़ रही थी लेकिन ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे दिनेश कार्तिक (नाबाद 44) और शाहबाज अहमद (45) ने अपनी टीम को वापसी कराकर चार विकेट से जीत दिलायी.

सैमसन ने कहा, ‘‘मैच कब हमारी पहुंच से निकला, वह क्षण नहीं बता सकता. लेकिन हमारी टीम ने यह स्कोर बनाने में अच्छा प्रयास किया जबकि हमने टॉस गंवा दिया था. यह सम्मानजनक स्कोर था. मैच में काफी सकारात्मक चीजें रहीं और हम इससे काफी कुछ सीख सकते हैं.’’

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने कहा, ‘‘इस तरह से वापसी करने के लिये बेहतरीन खिलाड़ी की जरूरत होती है और डीके (दिनेश कार्तिक) ऐसा ही खिलाड़ी है. वह इतना शांत रहता है कि दूसरा उसके साथ सहज होकर खेलता है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमने 19वें ओवर तक अच्छी गेंदबाजी की थी लेकिन जोस बटलर ने कुछ शॉट खेलकर गेंदबाजों पर दबाव बना दिया. उन्होंने थोड़ा ज्यादा रन जुटा लिये. युजवेंद्र चहल ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन खिलाड़ी कहीं से भी वापसी कराकर मैच दिला सकते हैं.’’

बता दें कि राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 169 रन बनाए. इसके जवाब में बैंगलोर की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 19.1 ओवरों में मैच जीत लिया. इस दौरान बैंगलोर के लिए दिनेश कार्तिक ने 44 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 23 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और एक छक्का लगाया.

यह भी पढ़ें : जब ऋषभ पंत ने इंजेक्शन लेकर खेली थी 97 रनों की शानदार पारी, अब हुआ खुलासा

रोहित शर्मा ने इस भारतीय को बताया अपना चाइल्डहुड हीरो, कहा- इन्हें देखकर ही शुरू किया था क्रिकेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget