एक्सप्लोरर

Watch: सैम कर्रन ने लगाए 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे? भारतीय फैंस को खूब पसंद आ रहा वीडियो

IPL 2024: सैम कर्रन जैसा दिखने वाला व्यक्ति एक बार फिर वायरल हो रहा है. उसके साथ देखिए शिखर धवन का डुप्लीकेट भी दिखाई दे रहा है. हैरानी की बात यह है कि फैंस इस शख्स को असली सैम कर्रन समझ रहे हैं.

IPL 2024: सैम कर्रन आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं. कर्रन अप्रैल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से ही PBKS की कप्तानी कर रहे हैं. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति इंग्लैंड के क्रिकेटर सैम कर्रन जैसे दिखाई दे रहा है. ये व्यक्ति 2023 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान भी सुर्खियों में आया था, जहां उसने 'भारत माता की जय' और 'जय सिया राम' के नारे लगाए थे. अब आईपीएल 2024 के एक मैच में भी कर्रन का डुप्लीकेट ऐसा ही करता दिख रहा है.

इस वीडियो में केवल सैम कर्रन ही नहीं बल्कि शिखर धवन का डुप्लीकेट भी पहुंचा है. दोनों को पंजाब किंग्स की जर्सी में देखा गया. इस बीच कर्रन के डुप्लीकेट ने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाकर महफिल लूटी. इस बीच रोहित शर्मा का एक फैन भी खूब जोश में दिखाई दिया, जो शरीर पर नीला रंग पोत कर आया और सफेद रंग से रोहित और उनका जर्सी नंबर भी लिखवाया हुआ था. उन्हें देख मैदान में मौजूद हजारों फैंस इस लम्हे का आनंद ले रहे थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rajeev Kumar (@kumarrajeev5119)

'मुंबई चा राजा' हुआ था वायरल

आईपीएल के इसी सीजन में 18 अप्रैल को मुल्लनपुर में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का मैच हुआ था. उस मैच में भी सैम कर्रन का डुप्लीकेट पहुंचा था. उस मैच में उसने रोहित शर्मा के सपोर्ट में 'मुंबई चा राजा' के नारे लगाए. उनका ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था. यह स्लोगन ऐसे समय में वायरल हुआ, जब रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही थीं. 'मुंबई चा राजा' का अर्थ समझें तो लोग हार्दिक पांड्या को ट्रोल करते हुए बयां कर रहे थे कि मुंबई इंडियंस के असली राजा रोहित शर्मा हैं.

यह भी पढ़ें:

जय शाह ने बताया अपना 'क्रिकेट मंत्र', T20 WORLD CUP SQUAD पर खोले राज, बोले- विदेशी धरती पर...

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
Embed widget