एक्सप्लोरर

CSK vs RR: जयपुर में है मुकाबला, यहां औसतन हर 29 गेंदों के बाद लग पाता है छक्का; जानें कैसी है इस मैदान की पिच

Jaipur Pitch Report: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला जयपुर में खेला जाएगा. यहां की पिच गेंदबाजों की ज्यादा मददगार रही है.

RR vs CSK Pitch Report: IPL में आज (27 अप्रैल) रात चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की भिड़ंत है. यह मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के होम ग्राउंड 'सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर' में खेला जाएगा. इस मैदान पर बल्लेबाजी कभी भी इतनी आसान नहीं रही है. छक्के जड़ना तो यहां बेहद ही मुश्किल रहा है. हालत यह है कि IPL के बाकी मैदानों के मुकाबले यहां औसतन सबसे कम छक्के लगते हैं. इस मैदान पर औसतन 29.7 गेंद के बाद एक छक्का लगता है.

IPL 2023 में अब तक इस मैदान पर एक ही मुकाबला हुआ है. इस मुकाबले में पिच बेहद धीमी रही थी. हालत यह थी कि लखनऊ सुपर जायंट्स पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 154 रन बना सकी थी. जवाब में राजस्थान रॉयल्स भी निर्धारित ओवरों में केवल 144 रन जोड़ पाई थी. संभवतः आज के मैच में भी कुछ इस तरह का नजारा दिखाई दे सकता है.

इस पिच पर स्पिनर्स को भी मदद मिलने के आसार हैं. ऐसे में दोनों टीमें तीन-तीन विशेषज्ञ स्पिनर के साथ उतर सकती है. राजस्थान रॉयल्स यहां अश्विन-चहल के साथ एडम जम्पा को मौका दे सकती है. उधर, चेन्नई सुपर किंग्स में मिचेल सेंटनर खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

होम ग्राउंड पर दमदार रहा है राजस्थान का रिकॉर्ड
अपने होम ग्राउंड पर राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. इस टीम ने यहां 48 मुकाबले खेले हैं और 32 में जीत हासिल की है. यानी जीत का प्रतिशत 66 रहा है.

चेन्नई के पास है जीत का मोमेंटम
चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. CSK ने अपने 7 में से 5 मैच जीते हैं. वह पिछले तीन मैचों से लगातार जीत दर्ज करती आ रही है. उधर, राजस्थान रॉयल्स 7 में से 4 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है. राजस्थान को पिछले दो मैचों में बैक टू बैक हार मिली है.

यह भी पढ़ें...

Yash Dayal: 5 गेंद पर 5 छक्के पड़ने के बाद 7-8 किलो कम हो गया यश दयाल का वजन, तबीयत भी है खराब; हार्दिक पांड्या ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget