एक्सप्लोरर

IPL 2025 में निराशाजनक रहा है RR का प्रदर्शन, GT के खिलाफ दो अंकों की सख्त जरूरत

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में अब दोनों टीमें भिड़ने के लिए तैयार हैं. यह आईपीएल 2025 सीजन का 47वां मैच होगा.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में राजस्थान रॉयल्स का अब तक का प्रदर्शन काफी कमतर रहा है. आरआर ने अभी तक सिर्फ दो मैच में जीत हासिल की है और सात मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है.

आरआर को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए अब सभी मैचों में जीत की जरूरत होगी और इसकी शुरुआत उसे गुजरात टाइटंस के खिलाफ करनी होगी. सोमवार को राजस्थान अपने घर पर गुजरात टाइटंस के साथ दो अंकों की लड़ाई के लिए मैदान पर उतरेगी. वहीं, दूसरी ओर जीटी आरआर को हराकर अंक तालिका में टेबल टॉप बनना चाहेगी. गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में धाकड़ शुरुआत की है। जीटी ने 8 मैच में 6 जीत और 2 हार के साथ प्वाइंट टेबल में 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर कब्जा बनाया हुआ है। जीटी का नेट रन रेट भी प्लस में है.

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में अब दोनों टीमें भिड़ने के लिए तैयार हैं. यह आईपीएल 2025 सीजन का 47वां मैच होगा. मैच भारतीय समयानुसार, शाम 7:30 बजे शुरू होगा. दोनों टीमें दूसरी बार इस सीजन में एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी. पहले मैच में गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से हराया था.

अगर आंकड़ों पर गौर करें तो गुजरात टाइटंस की टीम हमेशा से राजस्थान रॉयल्स पर भारी रही है. दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मैच खेले गए. जीटी को 6 और आरआर को 1 मैच में जीत मिली. जयपुर में जीटी ने खेले गए दोनों मैचों में आरआर को हराया है.

राजस्थान के लिए बीते कुछ मैचों में सबसे बड़ी परेशानी यह रही कि उनकी टीम लक्ष्य का पीछा करने से चूक रही है. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस सीजन में रन बना रहे हैं. 9 मैचों में जायसवाल के बल्ले से 300 से ज्यादा रन निकले हैं. सलामी बल्लेबाजों की ओर से मिली अच्छी शुरुआत को आरआर का मिडिल ऑर्डर बरकरार रखने में सफल नहीं रहा है. इसलिए, लक्ष्य के नजदीक पहुंचकर भी आरआर को हार का सामना करना पड़ा है.

वहीं, जीटी के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन पूरी लय में हैं। हाल ही में वह ऑरेंज कैप की रेस के दावेदारों में भी हैं. साई के बल्ले से 8 मैचों में 417 रन आए हैं. इसके अलावा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने भी पर्पल कैप पर कब्जा किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget