एक्सप्लोरर

RCB ने 20 ओवर में बनाए 730 रन, CSK जीरो पर ऑल-आउट; फैन ने बताया बेंगलुरु के प्लेऑफ में जाने का रास्ता

IPL 2024 Playoff Qualification: आईपीएल 2024 के प्लेऑफ की रेस में अभी 7 टीम शामिल हैं. इस बीच एक फैन ने RCB को प्लेऑफ में पहुंचाने के लिए CSK को 10 गेंद में 0 पर ऑल-आउट करवा दिया है.

IPL 2024 Playoff Qualification: आईपीएल 2024 का लीग स्टेज आखिरी चरण में है. अभी तक कोलकाता नाइट राइडर्स एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है. वहीं मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ऐसी 2 टीम हैं जो बाहर हो चुकी हैं. इसका मतलब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) समेत 7 टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं. यदि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) अगले मैच में गुजरात टाइटंस को हरा देती है तो बेंगलुरु बाहर हो जाएगी. अगर ऐसा नहीं हुआ तो 18 मई को होने वाले CSK vs RCB मैच पर काफी कुछ निर्भर कर रहा होगा. अब बेंगलुरु के एक फैन ने वीडियो तैयार किया है, जिसमें बताया गया है कि बेंगलुरु को प्लेऑफ में जाने के लिए क्या करना होगा.

RCB ने बनाए 720 रन और CSK 0 पर ऑल-आउट

आईपीएल 2024 प्लेऑफ स्टेज में जाने के लिए RCB को लीग स्टेज के आखिरी मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराना बहुत जरूरी है. उसी नजरिए से इस फैन ने मजाकिया अंदाज में स्कोरकार्ड तैयार किया है, जिसमें दिखाया गया है कि RCB ने निर्धारित 20 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए 730 रन बना दिए हैं जबकि बिना कोई एक्स्ट्रा फेंके 20 ओवरों में 720 रन बनाना ही संभव है. वहीं CSK को 0 रन पर ऑल-आउट करवा दिया गया है. इससे भी हैरान कर देने वाला तथ्य यह है कि चेन्नई के सभी बल्लेबाज पहली ही गेंद पर आउट हो गए हैं. इस तरह से RCB का नेट रन-रेट सातवें आसमान को छू रहा होगा.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Luv Sharma (@godnixon_gaming)

क्या है RCB के प्लेऑफ में जाने का समीकरण?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अभी 13 मैचों में 6 जीत के बाद 12 अंक बटोर चुकी है और टीम का नेट रन-रेट +0.387 है. दूसरी ओर क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के अभी 14 अंक हैं. यदि बेंगलुरु को टॉप-4 में जगह पक्की करनी है तो अगले मैच में चेन्नई को बड़े अंतर से हराना होगा. वहीं उसे यह भी कामना करनी होगी कि SRH अपने अगले दोनों मैच हार जाए. दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के प्लेऑफ में जाने की उम्मीद कम है क्योंकि उनका नेट रन-रेट बहुत कम है. वहीं अगर हैदराबाद अपने अगले मैच में गुजरात टाइटंस को हरा देती है तो गुजरात के साथ-साथ बेंगलुरु भी बाहर हो जाएगी.

यह भी पढ़ें:

T20 WORLD CUP 2024 SQUAD: नीदरलैंड्स ने घोषित की टीम, दो दिग्गज खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget