एक्सप्लोरर

RR vs RCB: आज पूरी तरह से बदली नजर आएगी बेंगलुरु, राजस्थान के खिलाफ ऐसी होगी प्लेइंग XI

RCB Playing 11: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को राजस्थान रॉयल्स से भिड़ना है. जानिए इस मैच में आरसीबी की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

RCB Playing XI: विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2024 में नई जर्सी और नए नाम के साथ उतरी थी. हालांकि, उसका प्रदर्शन बिल्कुल भी नया नहीं रहा. ऐसे में आरसीबी के फैंस काफी निराश हैं. आरसीबी को हमेशा से अपने टीम चयन को लेकर भी काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है. खैर, आज आरसीबी को राजस्थान रॉयल्स से भिड़ना है. आज यह टीम बिल्कुल अलग नजर आ सकती है. यहां जानिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है. 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन अब तक 4 मैच खेले हैं. इस दौरान फाफ डु प्लेसिस की इस टीम को तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. आरसीबी ने घर पर ही दो मैच गंवाए हैं. प्वाइंट्स टेबल में बेंगलुरु की टीम आठवें स्थान पर है. हालांकि, अभी आरसीबी के पास वापसी करने का पूरा मौका है, लेकिन यहां से उसे हर कदम सोच समझकर उठाना होगा. 

इन खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता 

तीन हार के बाद अब बेंगलुरु विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत, मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रजत पाटीदार और लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज यश दयाल को बाहर का रास्ता दिखा सकती है. वहीं आज स्टार तेज गेंदबाज रीस टॉप्ले भी प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं. दरअसल, आरसीबी के पास बेंच पर कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं. ऐसे में आज टीम कई बदलाव कर सकती है. 

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका 

आरसीबी की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो आज इंग्लैंड के स्पिन ऑलराउंडर विल जैक्स को मौका मिल सकता है. जैक्स कैमरून ग्रीन या रीस टॉप्ले की जगह अंतिम ग्यारह में शामिल हो सकते हैं. विल जैक्स टॉप ऑर्डर के विस्फोटक बल्लेबाज हैं और साथ ही अच्छी स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं. इंग्लैंड की टी20 टीम में जैक्स तीन नंबर पर ही खेलते हैं. ऐसे में आरसीबी उन्हें आज तीन नंबर पर मौका दे सकती है. वहीं हाल ही में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले आकाश दीप भी आज प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं.  

बेंगुलरु की संभावित प्लेइंग इलेवन- विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, विल जैक्स, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), विजय कुमार वैशाख, रीस टॉप्ले, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप.

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget