एक्सप्लोरर

IPL 2023: रोहित शर्मा की खराब फॉर्म जारी, 11 मुकाबलों में सिर्फ 18.40 के औसत से बनाए हैं रन

IPL 2023: आईपीएल 2023 में रोहित शर्मा की खराब फॉर्म लगातार जारी है. उन्होंने अब तक 11 मैच की 10 पारियों में 18.40 की औसत और 126.89 के स्ट्राइक रेट से 184 रन बनाए हैं.

MI vs RCB, IPL 2023, Rohit Sharma: आईपीएल 2023 का 54वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे इस मैच में आरसीबी ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 199 रन बनाए. 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत ताबड़तोड़ रही. ईशान किशन ने आते ही बड़े शॉट लगाना शुरू किए, वहीं दूसरे छोर पर रोहित शर्मा खामोश रहे. 

फिर फेल रहे रोहित

5वें ओवर की चौथी गेंद पर ईशान किशन 21 गेंदों पर 42 रन बनाकर कैच आउट हुए. इसी ओवर की आखिरी गेंद पर वानिंदु हसरंगा ने रोहित शर्मा को एलबीडल्यू आउट किया. हालांकि रोहित इस फैसले से नाखुश नजर आए. मुंबई के कप्तान ने 8 गेंदों पर 7 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक चौका भी लगाया. आईपीएल 2023 में रोहित शर्मा की खराब फॉर्म लगातार जारी है. उन्होंने अब तक 11 मैच की 10 पारियों में 18.40 की औसत और 126.89 के स्ट्राइक रेट से 184 रन बनाए हैं. इसमें एक अर्धशतक भी शामिल है.

इस सीजन रोहित का प्रदर्शन

आईपीएल 2023 में मुंबई ने अपना पहला मैच आरसीबी के खिलाफ खेला था. इस मुकाबले में रोहित ने 10 गेंदों पर 1 रन बनाया था. इसके बाद चेन्नई के खिलाफ रोहित ने 13 गेंदों पर 21 रन, दिल्ली के खिलाफ 45 गेंदों पर 65 रन, कोलकाता के खिलाफ 13 गेंदों पर 20 रन, हैदराबाद के खिलाफ 18 गेंदों पर 28 रन, पंजाब किंग्स के खिलाफ 27 गेंदों पर 44 रन, गुजरात के खिलाफ 8 गेंदों पर 2 रन, राजस्थान के खिलाफ 5 गेंदों पर 3 रन बनाए थे. पंजाब और के खिलाफ दूसरे मैच में रोहित खाता तक नहीं खोल पाए थे. 

ये भी पढ़ें: 

IPL 2023: 45 चौके और 32 छक्के, इस सीज़न आग उगल रहा फाफ डु प्लेसिस का बल्ला, 158 के स्ट्राइक रेट से बना रहे रन

MI vs RCB: वानखेड़े में आया ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस का तूफान, मुंबई के सामने 200 रनों का लक्ष्य

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget