एक्सप्लोरर

IPL 2022: मुंबई इंडियंस को इस तरह मिल सकती है पहली जीत, रोहित को करना होगा ऐसा

मुंबई इंडियंस को अब तक इस IPL में एक भी जीत हासिल नहीं हुई है. टीम ने अपने सभी 6 मुकाबले गंवा दिए.

मुंबई इंडियंस के लिए IPL का यह सीजन अब तक पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ है. इस टीम को अपने सभी 6 मुकाबलों में शिकस्त झेलना पड़ी है. IPL में गुरुवार (21 अप्रैल) को यह टीम अपना सातवां मुकाबला खेलेगी. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाला यह मुकाबला मुंबई के लिए आत्मविश्वास को फिर से हासिल करने और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से बेहद खास होगा. मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा हर हाल में यह मैच जीतना चाहेंगे. वह इस अहम मैच में किस तरह जीत दर्ज कर सकते हैं, उस पर एक एनालिसिस पढ़ें..

टिम डेविड और डेनियल सेम्स को एक और मौका देने की जरूरत

रोहित शर्मा को यह काम सबसे पहले करना होगा. कीरोन पोलार्ड की जगह ऑलराउंडर डेनियल सेम्स को मौका देकर देखना चाहिए. एक भारतीय गेंदबाज को कम कर महंगे दामों में खरीदे गए टिम डेविड को भी एक मौका फिर से दिए जाने की जरूरत है. यानी मुंबई को इस मैच में तीन विदेशी खिलाड़ी (डेवाल्ड ब्रेविस, टिम डेविड और डेनियल सेम्स) के साथ उतरना चाहिए.

गेंदबाजी फ्लॉप, ऐसे में तीन विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ ही उतरें

पिछले मैचों में हमने देखा कि मुंबई इंडियंस 5 बॉलर्स के साथ भी उतरी है लेकिन फिर भी गेंदबाजी में उनकी खूब धुनाई हुई. ऐसे में बेहतर यह होगा कि रोहित शर्मा तीन विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ ही उतरें और बाकी ओवर्स ऑलराउंडर्स से फिकवाएं. यानी जसप्रीत बुमराह, मुरुगन अश्विन के साथ बासिल थम्पी या जयदेव उनादकट में से किसी एक को टीम में शामिल करें और बाकी दो गेंदबाजों की पूर्ति डेवाल्ड ब्रेविस, डेनियल सेम्स और तिलक वर्मा से करवाएं. ऐसे में मुंबई के पास आठवें नंबर तक बल्लेबाजी की गहराई हो सकती है और वह बेझिझक बल्लेबाजी कर सकते हैं.

ताबड़तोड़ बल्लेबाजी पर करना होगा फोकस

अब तक हमने देखा है कि मुंबई इंडियंस से केवल डेवाल्ड ब्रेविस ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं, बाकी सभी बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट उतना दमदार नहीं रहा है. अगर मुंबई आठवें नंबर तक बल्लेबाजी की गहराई के साथ उतरती है तो पिच पर खड़े दो में से एक खिलाड़ी को हर गेंद पर जोरदार प्रहार करने की जरूरत है. डेवाल्ड ब्रेविस की तरह ही टिम डेविड या डेनियल सेम्स को भी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए ऊपर भेजकर देखा जा सकता है.

बल्लेबाजों को लेनी होगी अतिरिक्त जिम्मेदारी

इस बार मुंबई की गेंदबाजी में उतनी धार नहीं दिखाई दे रही है. ऐसे में टीम को मैच जिताने की जिम्मेदारी बल्लेबाजों को ही उठानी पड़ेगी. अगर इशान किशन शुरुआती ओवर्स में तेजी से रन नहीं बना पा रहे हैं तो सूर्यकुमार को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए लाया जाना चाहिए. डेवाल्ड ब्रेविस, टिम डेविड और डेनियल सेम्स जैसे खिलाड़ी को बड़े शॉट खेलने के लिए ही कहा जाना चाहिए. बाकी क्रीज पर जमने के लिए मुंबई के पास तिलक वर्मा और इशान किशन जैसे खिलाड़ी मौजूद है हीं. कुल मिलाकर अगर गेंदबाज अपना काम नहीं कर पा रहे हैं तो बल्लेबाजों को अतिरिक्त जिम्मेदारी उठाकर मैच जिताने होंगे.

यह भी पढ़ें-

Watch: तीन साल पहले जिस तस्वीर पर बने थे खूब मीम, उसी अंदाज में चहल ने मनाया हैट्रिक का जश्न

IPL 2022: ऐसी थी विराट कोहली को घूरने वाली घटना की पूरी कहानी, सुनिए सूर्यकुमार यादव की जुबानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget