एक्सप्लोरर

IPL Final 2025 : वो तीन कारण जिसकी वजह से पंजाब किंग्स का आईपीएल खिताब जीतने का सपना हो सकता है चकनाचूर, जानिए

RCB vs PBKS Final: फाइनल से पहले पंजाब किंग्स की राह में तीन बड़ी कमजोरियां है- स्पिन की नाकामी,ओपनिंग जोड़ी का फ्लॉप शो और कप्तान पर निर्भरता. अगर ये कमियां नहीं सुधारी तो RCB को पहली बार चैंंपियन बनने से कोई नहीं रोक पाएगा.

RCB vs PBKS Final: आईपीएल 2025 अपने आखिरी मुकाम पर पहुंच चुका है. आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) आमने-सामने होंगी. पंजाब ने दूसरे क्वालिफायर में मुंबई इंडियंस को हराकर शानदार अंदाज में फाइनल में एंट्री की है, लेकिन खिताबी जंग से पहले उसकी राह में कुछ बड़ी चुनौतियां भी हैं.

पंजाब किंग्स के सामने ऐसी तीन बड़ी कमजोरियां हैं, जो अगर दूर नहीं की गईं, तो आरसीबी की टीम आसानी से ट्रॉफी जीत सकती है. आइए जानते हैं वो कौन सी तीन बातें हैं जो टीम के लिए खतरे की घंटी बजा सकती हैं.

स्पिन अटैक की धार कुंद

इस सीजन में पंजाब किंग्स की स्पिन गेंदबाज़ी वो प्रभाव नहीं छोड़ पाई जिसकी उम्मीद थी. क्वालिफायर-2 में युजवेंद्र चहल की वापसी जरूर हुई, लेकिन उनके अनुभव के बावजूद उनका प्रदर्शन उतना प्रभावी नहीं रहा. मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी विकेट लेने में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा.

अब जब फाइनल में पिच धीमी रहने की संभावना है, तो स्पिनर्स का चलना बेहद जरूरी हो जाता है. यदि चहल और बाकी स्पिनर विकेट लेने और रन रोकने में कामयाब नहीं हुए, तो RCB की मजबूत बैटिंग पंजाब पर भारी पड़ सकती है.

ओपनिंग जोड़ी का लगातार फेल होना

प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य की जोड़ी पिछले दोनों नॉकआउट मुकाबलों में नाकाम रही. खासकर पहले क्वालिफायर में तो ओपनिंग जोड़ी की नाकामी ही हार का सबसे बड़ा कारण बन गई थी. फाइनल जैसे हाई-प्रेशर मैच में अच्छी शुरुआत की अहमियत और बढ़ जाती है. अगर इस बार भी फिर से टॉप ऑर्डर जल्दी आउट होता है, तो टीम का बैटिंग ऑर्डर दबाव में आ सकता है.

कप्तान के भरोसे टीम

कप्तान श्रेयस अय्यर की शानदार फॉर्म ने क्वालिफायर-2 में मुंबई के खिलाफ जीत दिलाकर टीम को फाइनल में पहुंचाया है, लेकिन यही बात चिंता का विषय भी है , टीम का बैटिंग दारोमदार पूरी तरह कप्तान पर टिका हुआ दिख रहा है. अगर अय्यर फाइनल में जल्दी आउट हो जाते हैं, तो टीम की बल्लेबाजी का संतुलन बिगड़ सकता है. ऐसे में जरूरी है कि अन्य बल्लेबाज़ भी अपनी- अपनी जिम्मेदारी समझें, ताकि कप्तान पर ही सारा भार न रहे.

RCB की लय बन सकती है गेम-चेंजर

RCB की बात करें तो टीम लगातार जीत के साथ फाइनल में पहुंची है. विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट, जॉश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ी टॉप फॉर्म में चल रहे हैं,जो पंजाब की टीम के लिए खतरा बन सकते है. अगर पंजाब अपनी कमजोरियों पर काबू नहीं पा सका, तो RCB के पास पहली बार IPL ट्रॉफी उठाने का सुनहरा मौका होगा.

मौसम अपडेट: शाम 6 बजे बारिश की 51 प्रतिशत संभावना,लेकिन 8 बजे के बाद केवल 2 प्रतिशत संभावना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget