एक्सप्लोरर

RCB vs DC: विराट से लेकर वॉर्नर तक, बैंगलोर-दिल्ली मैच में इन पांच खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजरें

DC vs RCB Key Players: IPL में अब से कुछ ही देर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला शुरू होगा. इस मुकाबले में कुछ खिलाड़ी मैच जिताऊ परफॉर्मेंस दे सकते हैं.

DC vs RCB: IPL में आज (15 अप्रैल) होने वाले पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टक्कर होगी. यह मुकाबला RCB के होम ग्राउंड 'एम चिन्नास्वामी स्टेडियम' में खेला जाएगा. दोपहर 3.30 बजे यह मुकाबला शुरू होगा. अपने बैक टू बैक मैचों में हार का सामना कर रही ये टीमें प्लेऑफ की रेस में पिछड़ने से बचने के लिए हर हाल में इस मुकाबले को जीतना चाहेंगी. बता दें कि दिल्ली इस सीजन के अपने चारों मुकाबले गंवा चुकी है, वहीं RCB को भी तीन मैचों में महज एक जीत मिली है.

IPL 2023 में दिल्ली की कप्तानी डेविड वॉर्नर संभाल रहे हैं. आज इन पर ही दिल्ली को जीत का स्वाद चखाने की जिम्मेदारी होगी. उधर, RCB की ओर से विराट कोहली लगातार रन बना रहे हैं. RCB को फिर से जीत की पटरी पर लाने के लिए विराट कोहली को बड़ी पारी खेलनी होगी. दोनों टीमों में कुछ अन्य बड़े खिलाड़ी भी हैं, जिन पर इस मुकाबले में नजरें बनी रहेंगी.

1. विराट कोहली: विराट कोहली इस IPL सीजन में 82 की औसत और 147 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं. तीन मैचों में वह 164 रन जड़ चुके हैं. इनमें दो अर्धशतक भी शामिल है. IPL 2023 में RCB के पहले मैच में उन्होंने नाबाद 82 रन जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई थी. आज के मैच में भी उनसे ऐसी ही उम्मीद होगी.

2. डेविड वॉर्नर: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान वॉर्नर इस IPL में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. चार मैचों में वह तीन अर्धशतक के साथ 209 रन बना चुके हैं. हालांकि उनके यह रन अब तक दिल्ली को जीत नहीं दिला सके हैं. वॉर्नर का स्ट्राइक रेट (115) इस सीजन में काफी कम रहा है. ऐसे में आज उनसे तेज-तर्रार बल्लेबाजी की अपेक्षा रहेगी.

3. फाफ डुप्लेसिस: एम चिन्नास्वामी की बैटिंग विकेट पर पावरप्ले में फाफ डुप्लेसिस कहर बरपा सकते हैं. पिछले मैच में भी उन्होंने यहां विस्फोटक अंदाज में रन बनाए थे. वह RCB के लिए इस सीजन के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. RCB के इस कप्तान ने अब तक 175 के स्ट्राइक रेट और 87.50 के औसत से 175 रन बनाए हैं.

4. वेन पार्नेल: RCB के तेज गेंदबाज वेन पार्नेल पर भी इस मुकाबले में नजरें टिकी होंगी. पिछले मैच में इस प्रोटियाज बॉलर ने तीन विकेट चटकाए थे. उन्होंने अपने शुरुआती ओवरों में विपक्षी बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया था.

5. अक्षर पटेल: दिल्ली कैपिटल्स के इस स्टार ऑलराउंडर को आज के मुकाबले में बल्लेबाजी में प्रमोट किया जा सकता है. उन्हें टॉप-4 में उतारा जा सकता है. पिछले मैच में जिस तरह से अक्षर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके दिल्ली को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था, उसके चलते उन्हें बल्लेबाजी में ऊपर आने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें...

दुनिया की सबसे महंगी टी20 लीग सेट-अप करना चाहता है सऊदी अरब, भारतीय क्रिकेटर्स को शामिल करने की भी होगी कोशिशें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget