एक्सप्लोरर

IPL 2023 Playoffs Scenario: आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना हुई और मजबूत, जानिए अब क्या है पूरा समीकरण?

Indian Premier League: हैदराबाद के खिलाफ जीत के साथ अब आरसीबी 13 मैचों में 14 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में सीधे चौथे स्थान पर पहुंच गई है. आरसीबी को अपना आखिरी लीग मुकाबला 21 मई को खेलना है.

IPL 2023 Playoff Scenario After SRH vs RCB Match: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 18 मई को खेले गए मुकाबले में 8 विकेट से मैच को अपने नाम किया. 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को कप्तान फाफ डू प्लेसिस और विराट कोहली ने बेहतरीन 172 रनों की शुरुआत देते हुए मैच को एकतरफा करने का काम किया. अब इस जीत के साथ आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना में भी क्या ज्यादा इजाफा देखने को मिला है.

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के बाद आरसीबी के अब 13 मैचों के बाद 14 अंक हो गए हैं. टीम अब पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस से बेहतर नेट रनरेट होने की वजह से सीधे चौथे स्थान पर पहुंच गई है. आरसीबी को अपना आखिरी लीग मुकाबला प्लेऑफ के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी गुजरात टाइटंस के खिलाफ 21 मई को खेलना है, जो इस सीजन का आखिरी लीग मुकाबला भी है.

चेन्नई, लखनऊ या मुंबई की हार से आरसीबी की राह हो जाएगी और आसान

गुजरात टाइटंस के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के बाद से बाकी बचे 3 स्थानों के लिए चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है. सीएसके और लखनऊ के अभी 15-15 अंक हैं और यदि इन दोनों ही टीमों में से किसी एक को भी अपने आखिरी लीग मुकाबले में हार मिलती है तो इससे आरसीबी के लिए प्लेऑफ में जगह बनाना थोड़ा आसान हो जाएगा. इस परिस्थिति में भी टीम को अपने आखिरी लीग मुकाबले में जीत हासिल करना बेहद जरूरी होगा.

मुंबई इंडियंस के भी 14 अंक हैं लेकिन वह आरसीबी के बाद पॉइंट्स टेबल में 5वें पायदान पर है. अब यदि मुंबई अपने आखिरी लीग मुकाबले में जीत हासिल करती है तो आरसीबी को भी सारे समीकरण ध्यान में रखते हुए अपने आखिरी लीग मुकाबले में उतरना होगा. वहीं यदि मुंबई अपना आखिरी लीग मुकाबला हारती है तो वह 14 अंकों पर सीजन का अंत करेगी. इसके बाद आरसीबी अपना आखिरी लीग मुकाबला हारने के बावजूद प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है क्योंकि उनका नेट रनरेट अभी प्लस में है.

 

यह भी पढ़ें...

IPL 2023: अंबाती रायडू दूसरी बार बने पिता, इंस्टाग्राम पर बेटी की फोटो शेयर कर दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget