एक्सप्लोरर

IPL फाइनल से बाहर होगा RCB का सबसे धाकड़ प्लेयर! पंजाब के खिलाफ ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

RCB vs PBKS Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चौथी बार IPL का फाइनल खेलेगी. आईपीएल 2025 के फाइनल में उसका सामना 3 जून को पंजाब किंग्स से होगा.

RCB Playing 11 IPL 2025: IPL 2025 के फाइनल का समय आ गया है, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की भिड़ंत होने वाली है. खिताबी मुकाबला 3 जून को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. RCB टीम शुरुआत से ही बहुत जबरदस्त लय में दिखी है, जिसने 19 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर फिनिश किया था. विराट कोहली से लेकर जोश हेजलवुड समेत टीम के कई खिलाड़ी फॉर्म में चल रहे हैं. यहां जानिए फाइनल मैच के लिए RCB की प्लेइंग इलेवन कैसी रह सकती है?

ऑलराउंडर खिलाड़ी टिम डेविड की चोट, RCB के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लीग मैच में चोट आई थी. अगर डेविड फिट हो जाते हैं तो संभव ही लियाम लिविंगस्टोन को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है. ओपनिंग में विराट कोहली और फिल साल्ट जबरदस्त लय में दिखे हैं. एक तरफ कोहली ने 614 रन बना लिए हैं, वहीं फिल साल्ट के बल्ले से 387 रन निकले हैं.

चोटिल देवदत्त पडिक्कल की जगह टीम में आए मयंक अगरवाल अब तक प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. मगर अनुभव को देखते हुए मयंक को फाइनल में मौका दिया जा सकता है और चौथे क्रम का भार खुद कप्तान रजत पाटीदार संभालेंगे.

RCB को इनसे होगी सबसे ज्यादा उम्मीद

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सबसे ज्यादा उम्मीद विराट कोहली, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार समेत कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों से सबसे ज्यादा उम्मीद रहेगी. विराट, बेंगलुरु के लिए सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, वहीं जोश हेजलवुड अब तक 21 विकेट चटका चुके हैं. भुवनेश्वर ने आईपीएल करियर में सबसे ज्यादा विकेट पंजाब किंग्स के खिलाफ ही लिए हैं. वो पंजाब के खिलाफ अब तक 32 विकेट ले चुके हैं.

RCB की संभावित प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा

यह भी पढ़ें:

RCB vs PBKS: 3 जून को फाइनल में किसके सिर सजेगा IPL 2025 का ताज? ज्योतिष की भविष्यवाणी से जानें

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget