एक्सप्लोरर

RCB Victory Parade Stampede: लोगों की मौत के बाद भी चिन्नास्वामी में चलता रहा RCB का जश्न, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना

RCB celebration in m chinnaswamy stadium: सोशल मीडिया पर आरसीबी की आलोचना हो रही है क्योंकि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में कई लोगों की मौत की खबर के बाद भी अंदर जश्न जारी रहा.

RCB Victory Parade Stampede: आईपीएल सीजन 18 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम ट्रॉफी लेकर बुधवार, 4 जून को अपने होम ग्राउंड पहुंची. इससे पहले टीम की बस में सबसे आगे विराट कोहली ट्रॉफी लिए हुए बैठे थे, उन्हें देखने के लिए फैंस का हुजूम उमड़ा था. अनुष्का शर्मा ने इससे संबंधित कई वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए, जहां सड़कों पर बड़ी संख्या में फैंस दिख रहे थे.

कप्तान रजत पाटीदार समेत पूरी टीम का स्वागत करने के लिए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार एयरपोर्ट पहुंचे थे. इसके बाद शाम को पूरी टीम एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंची, जहां जीत का जश्न मनाया जाना था. शाम को 6 बजे के करीब ये खबर मीडिया में आ गई थी कि स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई है. इसमें कई लोगों की जान भी चली गई. हालांकि विराट कोहली और अन्य प्लेयर्स अंदर जश्न मनाते रहे, शायद उन्हें इसके बारे में पता नहीं हो लेकिन क्या मैनेजमेंट को भी इसके बारे में तब पता नहीं चला? सोशल मीडिया पर आरसीबी की आलोचना हो रही है.

एक यूजर ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, "1 परेड, 0 दिमाग, और अब 7 अंतिम संस्कार. किस तरह के बेवकूफ बिना बैरिकेड्स, बिना रणनीति के सामूहिक उत्सव की योजना बनाते हैं? ऐसा नहीं है कि सेलिब्रेशन को गलत मनाया गया, बल्कि यह एक ऐसा प्रशासन है जो दिमाग से मर चुका है"

एक अन्य यूजर ने जश्न के दौरान की विराट कोहली और अन्य प्लेयर्स की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "लोग भगदड़ में मारे गए, और इस दौरान कोहली और उनकी टीम." कई लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर स्टेडियम के बाहर भगदड़ मची, लोग मरे लेकिन अंदर जश्न जारी क्यों रहा.

हो सकता है कि प्लेयर्स को इसकी कोई सूचना ना हो लेकिन मुश्किल लगता है कि प्रशासन को भी इसकी खबर नहीं चली. आरसीबी ने स्टेटमेंट जारी कर कहा कि उन्हें भी मीडिया रिपोर्ट्स से इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी मिली.

आरसीबी टीम का आधिकारिक बयान

आरसीबी ने बेंगलुरु में मची भगदड़ के बाद एक स्टेटमेंट जारी किया, उन्होंने लिखा, "हम मीडिया रिपोर्ट्स के ज़रिए सामने आई दुर्भाग्यपूर्ण घटना से बेहद दुखी हैं. सभी की सुरक्षा और सेहत हमारे लिए सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण है. आरसीबी जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त करती है और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती है. स्थिति से अवगत होने के तुरंत बाद, हमने अपने कार्यक्रम में संशोधन किया और स्थानीय प्रशासन के मार्गदर्शन और सलाह का पालन किया. हम अपने सभी समर्थकों से आग्रह करते हैं कि कृपया सुरक्षित रहें."

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक

वीडियोज

Sansani: Gorakhpur की बैड गर्ल का मायाजाल! | Crime News
UP Mock Drill: यूपी के 75 जिलों में हवाई हमलों से बचने के लिए मॉक ड्रिल.. | Mock Drill | Hindi News
Janhit: संतों का अखिल भारतीय 'ओपिनियन' पोल! | Yogi Vs Shankaracharya | Magh Mela | ABP News
Shankaracharya Controversy: Chitra ने खोल दिए Avimukteshwaranand विवाद के सारे पन्ने ! | Mahadangal
Shankaracharya Controversy: 6 दिनों से धरने पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद बिगड़ी तबीयत | Magh Mela

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
'आज भी सलमान-शाहरुख राज करते हैं...' बॉलीवुड से दूरी पर रिमी सेन ने किया खुलासा
'आज भी सलमान-शाहरुख राज करते हैं...' बॉलीवुड से दूरी पर रिमी सेन ने किया खुलासा
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
कड़ाके की सर्दी और बर्फीले मौसम के बीच चलती है पढ़ाई, जानें भारत की सबसे ऊंची यूनिवर्सिटी
कड़ाके की सर्दी और बर्फीले मौसम के बीच चलती है पढ़ाई, जानें भारत की सबसे ऊंची यूनिवर्सिटी
नहीं याद आ रहा UAN नंबर, मिनटों में ऐसे कर सकते हैं रिकवर
नहीं याद आ रहा UAN नंबर, मिनटों में ऐसे कर सकते हैं रिकवर
Embed widget