एक्सप्लोरर

Watch: गेंद का स्टम्प से नहीं हुआ कनेक्शन, फिर भी आउट हुए जडेजा; ये कैसा अजीबोगरीब फैसला

CSK vs RR: चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के 16वें ओवर में देखिए कैसे रवींद्र जडेजा के साथ अजीब घटना घटी है. उन्हें गेंद बिना स्टम्प पर लगे टीवी अंपायर ने आउट करार दे दिया है.

CSK vs RR: आईपीएल 2024 अजीब-अजीब घटनाओं से भरा रहा है. अब रविवार को खेले गए चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच का एक अजीब मामला सामने आया है. RR ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 141 रन बनाए थे. वहीं लक्ष्य का पीछा करते वक्त चेन्नई की टीम बहुत मजबूत स्थिति में लग रही थी. इस बीच 16वें ओवर में जानिए रवींद्र जडेजा के साथ ऐसा क्या हुआ, जिससे उन्हें गेंद स्टम्प से लगे बिना आउट करार दिया गया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

जडेजा कैसे हुए आउट?

यह मामला है चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के 15वें ओवर का. CSK 142 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 ओवर तक 4 विकेट के नुकसान पर 116 रन बना चुकी थी. 16वां ओवर डालने आए आवेश खान पहली 4 गेंद में चार रन दे चुके थे. कप्तान ऋतुराज कायवाड़ और रवींद्र जडेजा क्रीज़ पर थे. इस बीच पांचवीं गेंद ओर जडेजा ने थर्ड-मैन की दिशा में गेंद को टहलाया. जडेजा 2 रन लेना चाहते थे, लेकिन गायकवाड़ नहीं दौड़े. इसलिए जब जडेजा दूसरे रन के लिए आधी पिच पर भाग कर आए, तब उन्हें जल्दबाजी में दोबारा नॉन-स्ट्राइकिंग एंड की तरफ दौड़ना पड़ा. विकेटकीपर संजू सैमसन ने जब डायरेक्ट हिट मारने की कोशिश की तब जडेजा गेंद और स्टम्प के बीच में आ गए थे. अंपायर ने रिव्यू का इशारा किया, जिसमें पाया गया कि जडेजा ने गेंद को स्टम्प्स से लगने से बाधित कर दिया था. इसी कारण जडेजा को आउट करार दिया गया.

प्लेऑफ के करीब पहुंचा CSK

आईपीएल 2024 के प्लेऑफ की रेस में बेहतर स्थिति में आने के लिए CSK के लिए राजस्थान रॉयल्स को हराना बहुत जरूरी था. अब चेन्नई सुपर किंग्स के 13 मैचों में 7 जीत के बाद 14 अंक हो गए हैं. टीम का नेट रन-रेट +0.528 हो गया है. CSK का लीग स्टेज में आखिरी मैच RCB से होगा, जिसमें जीत चेन्नई की टॉप-4 में जगह पक्की कर सकती है. चेन्नई अब प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर आ गई है.

यह भी पढ़ें:

T20 WORLD CUP 2024: वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को USA भी हरा देगी, आयरलैंड से हारने पर भड़के रमीज राजा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget