एक्सप्लोरर

PBKS vs CSK 1st Innings Highlights: प्रियांश आर्य का शतक, मुल्लांपुर में चेन्नई के गेंदबाजों की हुई धुनाई; पंजाब ने दिया 220 का लक्ष्य

PBKS vs CSK 1st Innings Highlights: पंजाब के लिए युवा प्रियांश आर्य ने 42 गेंद में 103 रनों की विस्फोटक पारी खेली. प्रभसिमरन, श्रेयस अय्यर, मैक्सवेल, स्टोइनिस और वढेरा डबल डिजिट में भी नहीं पहुंचे.

Punjab Kings vs Chennai Super Kings 1st Innings Highlights: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों को जमकर धोया. पंजाब के लिए युवा प्रियांश आर्य ने 42 गेंद में 103 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उनके बल्ले से 7 चौके और 9 छक्के निकले. शशांक सिंह 36 गेंद में 52 और मार्को यानसेन 19 गेंद में 34 रनों पर नाबाद लौटे. दोनों ने सातवें विकेट के लिए 38 गेंद में 65 रनों की साझेदारी की. इन तीनों की बदौलत पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 219 रन बना डाले.

दिलचस्प बात यह रही कि पंजाब किंग्स के सभी दिग्गज फ्लॉप रहे. फिर भी टीम ने 200 से अधिक का स्कोर खड़ा कर दिया. प्रभसिमरन सिंह (00), कप्तान श्रेयस अय्यर (09), ग्लेन मैक्सवेल (01), मार्कस स्टोइनिस (04) और नेहाल वढेरा (09) डबल डिजिट में भी नहीं पहुंचे.

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. विस्फोटक ओपनर प्रभसिमरन सिंह खाता खोले बिना ही आउट हो गए. उन्हें मुकेश चौधरी ने पवेलियन भेजा. फिर कप्तान श्रेयस अय्यर को खलील अहमद ने बोल्ड किया. वह 9 रन ही बना सके. 

32 रनों पर दो विकेट गिरे तो सभी की नजरें मार्कस स्टोइनिस पर थीं, लेकिन उन्होंने भी निराश किया. स्टोइनिस चार रन बनाकर चलते बने. नेहाल वढेरा 9 रन बनाकर आउट हुए. अब ग्लेन मैक्सवेल से उम्मीदें थीं. लेकिन मैक्सवेल फिर फ्लॉप रहे. 

एक तरफ लगातार विकेट गिर रहे थे तो दूसरी तरफ 24 साल के प्रियांश आर्य चौकों-छक्कों में डील कर रहे थे. उन्होंने 38 गेंद में शतक पूरा किया. वह आईपीएल में शतक लगाने वाले आठवें अनकैप्ड बल्लेबाज बन गए हैं. प्रियांश आर्य ने 42 गेंद में 103 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उनके बल्ले से 7 चौके और 9 छक्के निकले.

शशांक सिंह ने भी मैदान के चारों तरफ शॉट्स खेले. वह 36 गेंद में 52 रन बनाकर नाबाद लौटे. उनके बल्ले से 2 चौके और 3 छक्के निकले. वहीं मार्को यानसेन ने भी चेन्नई के गेंदबाजों को धोया. वह 19 गेंद में 34 रनों पर नाबाद लौटे. उनके बल्ले से 2 चौके और दो छक्के निकले. 

चेन्नई के लिए खलील अहमद ने चार ओवर में 45 रन देकर दो विकेट झटके. वहीं रविचंद्रन अश्विन ने 4 ओवर में 48 रन देकर दो विकेट लिए. मथीशा पथिराना ने बिना कोई विकेट लिए 52 रन लुटा दिए.

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भाजपा ने अब तक किसे-किसे बनाया अध्यक्ष, नितिन नबीन को क्यों सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें सब कुछ
भाजपा ने अब तक किसे-किसे बनाया अध्यक्ष, नितिन नबीन को क्यों सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें सब कुछ
12 छक्के 14 चौके... स्टीव स्मिथ का सबसे तेज शतक, 16 गेंद पहले चेज हुए 190 रन
12 छक्के 14 चौके... स्टीव स्मिथ का सबसे तेज शतक, 16 गेंद पहले चेज हुए 190 रन
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष? सामने आई तारीख, नोटिफिकेशन जारी
BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष? सामने आई तारीख, नोटिफिकेशन जारी

वीडियोज

ShahRukh Khan, Akshay Kumar से लेकर Kartik Aaryan तक: बॉलीवुड के वो Outsiders जो बने सुपरस्टार
UPI पर संकट? Free Payments का सच | Budget 2026 से पहले बड़ा सवाल | Paisa Live
Foreign Investors को राहत | SEBI का नया Proposal बदल देगा Stock Market Game | Paisa Live
Tariff Pressure के बीच India-US Trade Talks Active, Deal कभी भी Final | Paisa Live
India के Passport की ताकत में जबरदस्त उछाल | Henley Passport Index 2026 में बड़ी छलांग | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भाजपा ने अब तक किसे-किसे बनाया अध्यक्ष, नितिन नबीन को क्यों सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें सब कुछ
भाजपा ने अब तक किसे-किसे बनाया अध्यक्ष, नितिन नबीन को क्यों सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें सब कुछ
12 छक्के 14 चौके... स्टीव स्मिथ का सबसे तेज शतक, 16 गेंद पहले चेज हुए 190 रन
12 छक्के 14 चौके... स्टीव स्मिथ का सबसे तेज शतक, 16 गेंद पहले चेज हुए 190 रन
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष? सामने आई तारीख, नोटिफिकेशन जारी
BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष? सामने आई तारीख, नोटिफिकेशन जारी
BJP National President Election: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
दो साल में 9.68 लाख सड़क हादसों के साथ टॉप पर भारत, चीन-अमेरिका भी पीछे छूटे
दो साल में 9.68 लाख सड़क हादसों के साथ टॉप पर भारत, चीन-अमेरिका भी पीछे छूटे
Iran US Tension: ईरान के आसपास कितने देशों में मौजूद हैं अमेरिकी एयरबेस, क्या यहां से हमला करने से पहले ट्रंप को लेनी होगी परमीशन?
ईरान के आसपास कितने देशों में मौजूद हैं अमेरिकी एयरबेस, क्या यहां से हमला करने से पहले ट्रंप को लेनी होगी परमीशन?
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में परीक्षा का बिगुल, 10 फरवरी से शुरू होंगी वार्षिक परीक्षाएं
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में परीक्षा का बिगुल, 10 फरवरी से शुरू होंगी वार्षिक परीक्षाएं
Embed widget