एक्सप्लोरर

IPL 2023: लखनऊ पर जीत के बाद सैम कर्रन ने की पंजाब के खिलाड़ियों की तारीफ, पढ़ें सिकंदर को लेकर क्या कहा

Sam Curran: पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने कहा कि जिस तरह सिकंदर रजा ने बल्लेबाजी की, वह देखना शानदार था. सिंकदर रजा के बाद शाहरूख खान ने बेहतरीन फिनिश किया.

Sam Curran On PBKS vs LSG: आज आईपीएल 2023 में दो मुकाबले खेले गए. पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया. जबकि दूसरे मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 2 विकेट से हरा दिया. वहीं, इस जीत के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने अपनी प्रतिक्रिया दी. सैम करन ने कहा कि यह जीत शानदार है. इस मैच में हमारे स्पिनरों ने बेहतरीन गेंदबाजी का नजारा पेश किया. साथ ही उन्होंने कहा कि मैदान पर थोड़ी बहुत ओस आ गई थी, लेकिन इसके बावजूद गेंदबाजों को पिच से मदद मिल रही थी.

'हमारी टीम में सिंकदर रजा और शाहरूख खान का रोल क्लीयर है'

सैम करन ने कहा कि जिस तरह सिकंदर रजा ने बल्लेबाजी की, वह देखना शानदार था. सिंकदर रजा के बाद शाहरूख खान ने बेहतरीन फिनिश किया. इस तरह हमारी टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच जीतने में कामयाबी रही. उन्होंने कहा कि सिंकदर रजा और शाहरूख खान का क्या रोल होगा, यह हमने साफ कर दिया है. दोनों खिलाड़ी अपने रोल को बखूबी जानते हैं. ऐसे बल्लेबाज जो पहली गेंद से छक्के लगाने की काबिलियत रखता हो, वह बहुत खतरनाक साबित हो सकते हैं. इस टूर्नामेंट में आप अलदअलग मैदानों पर खेलते हो, इस कारण हर बार प्लान भी बदलना होता है. साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे पास कई विकल्प हैं. एक कप्तान के तौर पर आपके लिए इससे बढ़िया क्या हो सकता है?

पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को हराया

वहीं, इस मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 2 विकेट से हरा दिया. पंजाब किंग्स को जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य मिला. इस टीम ने 19.3 ओवर में 8 विकेट पर 161 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. पंजाब किंग्स की जीत के हीरो सिकंदर रजा रहे. जिम्बाव्बे के खिलाड़ी ने 41 गेंदों पर 57 रनों का योगदान दिया. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के जड़े. इसके अलावा शाहरूख खान ने 10 गेंदों पर नाबाद 23 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी.

ये भी पढ़ें-

LSG vs PBKS Match Highlights: पंजाब ने लखनऊ को रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हराया, सिकंदर रजा ने खेली मैच विनिंग पारी

IPL 2023: पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली हार के बाद केएल राहुल की प्रतिक्रिया, बताया लखनऊ से कहां हुई गलती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget