एक्सप्लोरर

IPL 2024: वापस आ गया सचिन और सहवाग जैसी बैटिंग करने वाला बल्लेबाज, CSK की अकेले लगा सकता है वाट

IPL 2024: आईपीएल 2024 में वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर जैसी बैटिंग करने वाला बल्लेबाज लंबे समय बाद जोरदार वापसी के लिए तैयार है.

IPL 2024: 31 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने हैं. इस मैच से पहले पृथ्वी शॉ की फॉर्म और उन्हें प्लेइंग इलेवन में वापस लाए जाने की चर्चाएं जोरों पर थीं. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के लिए उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है. शॉ ने आईपीएल में अपना आखिरी मैच भी चेन्नई के खिलाफ ही खेला था. पिछले सीजन में चेन्नई के खिलाफ मैच में वो केवल 5 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन अब CSK के खिलाफ ही दोबारा मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं.

पृथ्वी शॉ ने अभी तक अपने आईपीएल करियर में 71 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 1,694 रन बनाए हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 13 अर्धशतकीय पारियां भी निकली हैं. दिल्ली अभी तक आईपीएल 2024 में अपने दोनों मैच हार चुकी है, इसलिए पृथ्वी शॉ के रूप में एक विस्फोटक सलामी बल्लेबाज टीम को मजबूत शुरुआत दिला सकती है.

चोट से जूझ रहे थे पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ को पिछले साल काउंटी क्रिकेट खेलते समय चोट आई थी, जिसके कारण वो काफी समय से कोई मैच नहीं खेले हैं. घुटने की चोट के कारण उनकी फॉर्म भी चिंता का विषय बनी हुई थी, लेकिन कुछ सप्ताह पहले ही उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में वापसी की थी. चूंकि दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है, इसलिए शॉ को डेविड वॉर्नर के साथ DC के लिए ओपनिंग करते हुए देखा जाएगा. CSK के खिलाफ मैच से पूर्व रिकी पॉन्टिंग ने भी कहा था कि ट्रेनिंग के आधार पर पृथ्वी शॉ की वापसी को लेकर विचार किया जाएगा.

उनका प्लेइंग इलेवन में चयन इस बात का संकेत है कि शॉ पूरी तरह फिट हैं और उनका बल्ला रनों की बारिश करने के लिए तैयार है. पृथ्वी शॉ का बैटिंग स्टाइल काफी आक्रामक है और कद के मामले में सचिन तेंदुलकर जैसे हैं. इस कारण उनकी तुलना दोनों महान बल्लेबाजों से की जाती है. उन्होंने पिछले सीजन में 8 मैच खेलते हुए केवल 106 रन बनाए थे, लेकिन इस बार उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

यह भी पढ़ें:

PAKISTAN: रिटायरमेंट से वापसी बर्बाद...बाबर के कप्तान बनते ही इन दो खिलाड़ियों का खेल खत्म?

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget