एक्सप्लोरर

PBKS vs RCB: पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में आरसीबी को 5 विकेट से हराया, धवन-ओडीयन का शानदार प्रदर्शन

पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 5 विकेट से हराया. इस मुकाबले में पंजाब के लिए शिखर धवन और ओडीयन स्मिथ ने अच्छा प्रदर्शन किया.

पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हराया. आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 206 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में पंजाब ने ओडीयन स्मिथ, शिखर धवन और भानुका राजपक्षे की शानदार पारियों की बदलौत 19 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. ओडीयन ने महज 8 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए. जबकि आरसीबी के लिए मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए. हालांकि वे काफी महंगे साबित हुए. 

आरसीबी के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स के लिए भानुका राजपक्षे और शिखर धवन ने शानदार बैटिंग की. धवन ने 29 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाए. जबकि राजपक्षे ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 4 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 43 रन बनाए. कप्तान मयंक अग्रवाल 32 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए. उन्होंने 24 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और 2 छक्के लगाए. 

अंडर19 टीम के खिलाड़ी रहे राज बावा के लिए यह मुकाबला अच्छा नहीं रहा. वे पहली ही गेंद पर जीरो पर आउट हो गए. उन्हें मोहम्मद सिराज ने आउट किया. लिविंगस्टन ने 19 रनों की पारी खेली. उन्होंने 10 गेंदों का सामना करते हुए 2 छक्के जड़े. अंत में ओडीयन स्मिथ ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए महज 8 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और एक चौका लगाया. शाहरुख खान भी 24 रनों के निजी स्कोर पर नाबाद रहे.

बैंगलोर के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज महंगे साबित हुए. हालांकि उन्होंने दो विकेट भी झटके. सिराज ने 4 ओवरों में 59 रन दिए. हसरंगा ने 4 ओवरों में 40 रन देकर एक विकेट लिया. हर्षल पटेल ने 4 ओवरों में 36 रन देकर एक विकेट लिया. आकाश दीप ने 3 ओवरों में 38 रन देकर एक विकेट लिया.

इससे पहले आरसीबी के लिए कप्तान फाफ डु प्लेसिस और दिनेश कार्तिक ने शानदार प्रदर्शन किया. डु प्लेसिस ने 57 गेंदों में 88 रन बनाए. उनकी इस पारी में 7 छक्के और 3 चौके शामिल रहे. जबकि कार्तिक 14 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद रहे. कार्तिक ने 3 छक्के और 3 चौके जड़े. विराट कोहली 41 रन बनाकर नाबाद रहे. कोहली ने भी दो छक्के लगाए. अनुज रावत ने 21 रनों का योगदान दिया था. इस तरह टीम ने 20 ओवरों में 205 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें : DC vs MI: दिल्ली से मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस को लगा एक और झटका, कप्तान रोहित पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

Womens World Cup 2022: टीम इंडिया की हार के बाद मिताली राज का बयान, संन्यास लेने को लेकर कही यह बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget