एक्सप्लोरर

PBKS vs RCB: डुप्लेसिस ने पंजाब के खिलाफ जीत पर दी प्रतिक्रिया, बताया टीम की क्या थी रणनीति

RCB vs PBKS IPL 2024: फाफ डु प्लेसिस ने मैच के बाद कहा कि आरसीबी के पास बॉलिंग के लिए कई अच्छे विकल्प थे. लेकिन अच्छी फॉर्म के साथ भाग्य का साथ होना जरूरी होता है.

RCB vs PBKS IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पिछले चार मैचों में लगातार जीत दर्ज की है. उसने पिछले मैच में पंजाब किंग्स को 60 रनों से हराया. आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने मैच के बाद जीत को लेकर प्रतिक्रिया दी. डुप्लेसिस ने कहा कि हमारे पास बॉलिंग के लिए 6-7 विकल्प थे. उन्होंने कहा कि मैच जीतने के लिए अच्छी फॉर्म के साथ-साथ भाग्य का होना भी जरूरी है. आरसीबी ने पंजाब के खिलाफ 60 रनों से जीत दर्ज की. विराट कोहली ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 92 रन बनाए.

डुप्लेसिस ने मैच के बाद कहा, ''मुकाबला काफी अच्छा रहा. हमने पिछले कुछ मैचों में 200 से ज्यादा रन बनाए हैं. हमने कुछ गलतियां भी की. बैटिंग में एग्रेशन की जरूरत थी. हमने बस विकेट लेने को लेकर फोकस किया. हमारे पास बॉलिंग के लिए 6-7 विकल्प थे. टीम में फॉर्म के साथ लक भी (मैच जीतने के लिए) जरूरी होता है. हम बस अपने गेम पर फोकस करते हैं. जैसा खेलना चाहते हैं, वैसा ही खेलते हैं.''

आरसीबी के लिए कोहली ने दमदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 47 गेंदों का सामना करते हुए 92 रन बनाए. कोहली की इस पारी में 7 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. कोहली आईपीएल 204 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर हैं. इस सीजन की ऑरेंज कैप फिलहाल कोहली के पास ही है. उन्होंने 12 मैचों में 634 रन बनाए हैं. इस दौरान 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं.

अगर आईपीएल 2024 की पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो आरसीबी सातवें नंबर पर है. उसने 12 मैच खेलते हुए 5 में जीत दर्ज की है. इसके साथ 7 मैचों में हार का सामना किया है. आरसीबी के पास 10 पॉइंट्स हैं. पंजाब किंग्स नौवें नंबर पर है. उसने 12 मैच खेले हैं और 4 जीते हैं. पंजाब ने 8 मैचों में हार का सामना किया है.

यह भी पढ़ें : PBKS vs RCB: कोहली का जवाबी हमला, गन सेलिब्रेशन से दिया Rilee Rossouw को करारा जवाब!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget