एक्सप्लोरर

चहल के 'चक्रव्यूह' में फंसी KKR, 111 रन बनाकर भी जीत गई पंजाब; वेंकटेश-रिंकू समेत सबका डब्बा गोल

PBKS vs KKR Highlights: पंजाब किंग्स ने लो-स्कोरिंग मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 16 रनों से हरा दिया है. पंजाब 111 रन बनाकर भी जीत गई है.

PBKS vs KKR Highlights IPL 2025 Match 31: पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 16 रनों से हरा दिया है. रोमांच क्या होता है, इसका अंदाजा आज मुल्लांपुर के मैदान में आए दर्शकों को हो गया होगा. इस मुकाबले में पंजाब की टीम पहले खेलते हुए सिर्फ 111 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. जवाब में KKR की टीम 95 रन ही बना पाई. आमतौर पर इस मैदान पर हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं, लेकिन पंजाब की बॉलिंग यूनिट ने छोटा टारगेट होते हुए भी कोलकाता के बल्लेबाजों के पसीने छुड़ा दिए.

112 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत बहुत खराब रही. 7 रन के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाज आउट हो चुके थे. क्विंटन डी कॉक ने 2 रन और सुनील नरेन केवल 5 रन बनाकर आउट हो गए. इस लो-स्कोरिंग मैच में अंगकृष रघुवंशी और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 55 रनों की साझेदारी कर KKR की जीत की उम्मीद बढ़ाई. रघुवंशी, मैच में कोलकाता के टॉप स्कोरर रहे, जिनके बल्ले से 37 रन निकले. दूसरी ओर रहाणे ने 17 रन बनाए.

सात रन के भीतर गिरे 5 विकेट

KKR ने 112 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय 3 विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए थे. इसके बाद अंगकृष रघुवंशी के आउट होने से शुरू हुआ सिलसिला रुका ही नहीं और कोलकाता टीम ने महज सात रन के भीतर 5 विकेट गिर गए थे. इस दौरान वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह और हर्षित राणा का विकेट गिरा. वेंकटेश ने केवल 7 रन और रिंकू सिंह से जब बड़ा स्कोर करने की उम्मीद थी, तब वो सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए.

युजवेंद्र चहल का चक्रव्यूह

KKR की टीम का बुरा हाल करने में सबसे बड़ा योगदान युजवेंद्र चहल का रहा. उन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 28 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट लिए. चहल ने अजिंक्य रहाणे और विशेष रूप से अंगकृष रघुवंशी का विकेट लेकर मैच का रुख पंजाब की ओर मोड़ दिया था. इसके अलावा उन्होंने रिंकू सिंह और रमनदीप सिंह का भी विकेट लिया.

यह भी पढ़ें:

IPL 2025: आईपीएल के बीच संजय गोयनका की टीम ने जीती ट्रॉफी, सुपर जायंट्स को ऋषभ पंत ने भी दी बधाई

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमें भी मरवाने की बातें...', तेज प्रताप यादव के बयान से बिहार की सियासी हलचल तेज
'हमें भी मरवाने की बातें...', तेज प्रताप यादव के बयान से बिहार की सियासी हलचल तेज
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
Valentine Day 2026: उम्र का फासला दरकिनार कर जब हमसफर बने ये सेलेब्स, लिस्ट में करीना-सैफ से निक-प्रियंका तक शामिल
उम्र का फासला दरकिनार कर जब हमसफर बने ये सेलेब्स, लिस्ट में करीना-सैफ से निक-प्रियंका तक शामिल
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी

वीडियोज

Janhit: Shankaracharya Avimukteshwaranand पर Yogi ने आज फिर उठाए सवाल! | Prayagraj
किम जोंग उन की बेटी..बनेगी नॉर्थ कोरिया की 'बेबी तानाशाह' ? | Janhit | ABP News
UP Police Fake Encounter Case: 'हाफ एनकाउंटर' का सच..जज के सामने कैदी ने खोल दी यूपी पुलिस की पोल!
Crime News : दिल्ली में ह़ॉरर कांड की LIVE पिक्चर | Sansani
Patna Neet Student Death: छात्रा छत से गिर गई या गिरा दी गई? परिजनों का गंभीर आरोप! | Bihar News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमें भी मरवाने की बातें...', तेज प्रताप यादव के बयान से बिहार की सियासी हलचल तेज
'हमें भी मरवाने की बातें...', तेज प्रताप यादव के बयान से बिहार की सियासी हलचल तेज
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
Valentine Day 2026: उम्र का फासला दरकिनार कर जब हमसफर बने ये सेलेब्स, लिस्ट में करीना-सैफ से निक-प्रियंका तक शामिल
उम्र का फासला दरकिनार कर जब हमसफर बने ये सेलेब्स, लिस्ट में करीना-सैफ से निक-प्रियंका तक शामिल
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
भारत ने बांग्लादेश को दिया कितना कर्ज, किन कामों में हो रहा इस्तेमाल? जानें सब कुछ
भारत ने बांग्लादेश को दिया कितना कर्ज, किन कामों में हो रहा इस्तेमाल? जानें सब कुछ
युवाओं के लिए सेना में भर्ती का बड़ा अवसर, आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक;जाने आवेदन प्रक्रिया
युवाओं के लिए सेना में भर्ती का बड़ा अवसर, आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक;जाने आवेदन प्रक्रिया
क्या है ऊंचे पहाड़ों का डेथ जोन, जहां सांस भी बन जाती है दुश्मन
क्या है ऊंचे पहाड़ों का डेथ जोन, जहां सांस भी बन जाती है दुश्मन
Embed widget