IPL 2025: आईपीएल के बीच संजय गोयनका की टीम ने जीती ट्रॉफी, सुपर जायंट्स को ऋषभ पंत ने भी दी बधाई
ISL 2025 Mohun Bagan Super Giant: मोहन बागान सुपर जायंट्स संजीव गोयनका की टीम है. उसने फाइनल मैच में बैंगलुरु एफसी को हराया है.

ISL 2025 Mohun Bagan Super Giant: मोहन बागान सुपर जायंट्स ने इतिहास रच दिया है. उसने इंडियन सुपर लीग 2024-25 का खिताब अपने नाम कर लिया है. मोहन बागान आरपीएसजी ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन संजीव गोयनका की टीम है. मोहन बागान ने फाइनल मैच बैंगलुरु एफसी के खिलाफ खेला. उसने यह मुकाबला 2-1 से जीत लिया. मोहन बागान की जीत पर लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टीम को बधाई दी है.
आईएसएल के इस सीजन का फाइनल मैच कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेला गया. मोहन बागान ने फाइनल मैच के फर्स्ट हाफ से ही आक्रामक खेल दिखाया. टीम के दमदार खिलाड़ी दिमित्री पेट्राटोस ने 29वें मिनट में गोल करके बढ़त दिला दी. इसके जवाब में बैंगलुरु ने भी करारा जवाब दिया. लेकिन वे पहले हाफ में एक भी गोल नहीं कर सके. मोहन बागान के गोलकीपर विशाल कैथी ने इस दौरान कमाल का प्रदर्शन किया.
View this post on Instagram
बैंगलुरु एफसी ने दूसरे हाफ में वापसी की. सुनील छेत्री ने टीम को बराबरी पर पहुंचा दिया. छेत्री ने 62वें मिनट में हेडर के जरिए गोल दागा था. इसके बाद मोहान बागान ने काउंटर अटैक किया. उसके लिए जेसन कमिंग्स ने 78वें मिनट में गोल करके बढ़ दिला दी. इस तरह मोहन बागान ने मुकाबला 2-1 से जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया.
View this post on Instagram
ऋषभ पंत ने मोहन बागान को दी बधाई -
मोहन बागान की जीत के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टीम को बधाई दी. उन्होंने कहा, ''आईएसएल की जीत पर मोहन बागान और संजीव सर को बधाई.'' मोहन बागान की जीत के बाद संजीव गोयनका भी टीम के साथ ही खड़े थे.
यह भी पढ़ें : विराट कोहली ने क्यों किया अपना इंस्टाग्राम अकाउंट 'रिसेट', IPL 2025 के बीच बड़े राज से उठाया पर्दा
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL















