एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले पर फूटा सुनील गावस्कर का गुस्सा, IPL में कमेंट्री के दौरान आतंकियों से कहा कुछ ऐसा जो हुआ वायरल

Pahalgam Terrorist Attack: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के अनुसार, मैक्रों ने मोदी के साथ फोन पर बातचीत के दौरान कहा कि आतंकवादी हमले के दौरान सामने आई बर्बरता पूरी तरह से अस्वीकार्य है.

जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले से पूरी दुनिया में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है. इस गुस्से का असर क्रिकेट जगत में भी देखा जा रहा है. कई क्रिकेटर पहले ही इस कायराना आतंकी हमले की निंदा कर चुके हैं अब टीम इंडिया के पूर्व  दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी आतंकियों को खूब सुनाया है. उन्होंने अपना गुस्सा IPL में कमेंट्री करते हुए जाहिर किया.

क्या कहा सुनील सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर ने कहा,''जिन लोगों की हमले में जान गई, मैं उनके परिवार वालों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. इस हमले का असर भारतीयों पर हुआ है. मैं यह हमला करने वालों से, और जिन लोगों ने उनका साथ दिया उनसे सवाल करना चाहता हूं कि इस लड़ाई से उन्हें क्या मिला है?''

उन्होंने आगे कहा,''पिछले 78 सालों में एक भी मिलीमीटर जमीन इधर-उधर नहीं हुई है, न ही अगले 78000 सालों में कुछ बदलने वाला है. तो हम शांति से क्यों नहीं रह सकते. यही मेरी अपील है.''

22 अप्रैल को हुआ कायराना हमला

22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने 25 भारतीय और एक नेपाली शख्स की जान ले ली. इस हमले के बाद से ही पूरी दुनिया के नेता पीएम मोदी से संपर्क में हैं और आतंक के खिलाफ एकजुट होकर कदम उठाने की बात कह रहे हैं.

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की और पहलगाम आतंकवादी हमले पर भारत के साथ अपनी एकजुटता प्रकट की.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के अनुसार, मैक्रों ने मोदी के साथ फोन पर बातचीत के दौरान कहा कि आतंकवादी हमले के दौरान सामने आई बर्बरता पूरी तरह से अस्वीकार्य है.

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी मोदी से बात की और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. इशिबा ने मोदी के साथ फोन पर बातचीत में कहा कि आतंकवाद को उचित नहीं ठहराया जा सकता.

जायसवाल ने कहा,‘‘ दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद मानवता के लिए गंभीर खतरा है. लोकतंत्र में विश्वास रखने वालों को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होना चाहिए.’ उन्होंने कहा कि मोदी ने ‘‘सीमा पार आतंकवादी हमले संबंधी जानकारी साझा की तथा इससे दृढ़ता और निर्णायक तरीके से निपटने के भारत के संकल्प को व्यक्त किया.’’

(एजेंसी इनपुट के साथ)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget