एक्सप्लोरर

'धर्म के नाम पर...', पहलगाम हमले पर मोहम्मद सिराज और शमी का फूटा गुस्सा, जानिए क्या कहा

Pahalgam Terror Attack: IPL 2025 में खेल रहे भारतीय क्रिकेटर्स मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी ने पहलगाम हमले को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. मंगलवार को हुए इस हमले में 26 लोगों की मृत्यु हो गई है.

Mohammed Siraj & Shami on Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारतीय क्रिकेटर्स मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया और हमले की कड़ी निंदा की. दोनों ने ऑल आइस ऑन पहलगाम (All Eyes on Pahalgam) का फोटो भी शेयर किया. शमी ने बताया कि उन्हें अभी इस हमले की खबर पता चली. दोनों ही क्रिकेटर्स अभी आईपीएल में खेल रहे हैं.

मोहम्मद सिराज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गृहमंत्री अमित शाह की मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए फोटो शेयर किया. उन्होंने लिखा, "पहलगाम में हुए भयानक और चौंकाने वाले आतंकवादी हमले के बारे में अभी पढ़ा. धर्म के नाम पर निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना और मारना पूरी तरह से बुराई है. कोई कारण, कोई विश्वास, कोई विचारधारा कभी भी इस तरह के राक्षसी कृत्य को सही नहीं ठहरा सकती. ये कैसी लड़ाई है. जहाँ इंसान की जान की कोई कीमत ही नहीं."

बिना दया के मिले सजा- मोहम्मद सिराज

सिराज ने आगे लिखा, "मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि परिवारों को किस दर्द और आघात से गुजरना होगा. परिवारों को इस असहनीय दुःख से उबरने की शक्ति मिले. हमें आपके नुकसान के लिए बहुत खेद है. मुझे उम्मीद है कि यह पागलपन जल्द ही खत्म हो जाएगा और इन आतंकवादियों को जल्दी ढूंढकर बिना किसी दया के दंडित किया जाएगा."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mohammed Siraj (@mohammedsirajofficial)

पहलगाम में हुआ हमला दिल दहलाने वाला- मोहम्मद शमी

शमी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऑल आइस ऑन पहलगाम (All eyes on pahalgam) लिखे हुए फोटो के साथ लिखा, "पर्यटक आतंक नहीं, बल्कि सुंदरता और शांति खोजने आते हैं. पहलगाम में हुआ हमला दिल दहला देने वाला और अमानवीय है. हम पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ दुख और एकजुटता में खड़े हैं."

SRH vs MI मैच में नहीं होगा फायरवर्क

आईपीएल अधिकारीयों द्वारा तय किया गया है कि 23 अप्रैल को होने वाले सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस मैच में चीयरलीडर्स डांस नहीं करेंगी. मैच के दौरान या किसी टीम के जीतने के बाद होने वाली आतिशबाजी भी नहीं होगी. पहलगाम में 22 अप्रैल की दोपहर को आतंकी हमला हुआ था, जिसमें अभी तक 26 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. कई लोग घायल हैं.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget