एक्सप्लोरर

रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब चैनल को लेकर विवाद, मचा बवाल तो IPL 2025 के बीच ले डाला बड़ा फैसला

ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अपने यूट्यूब चैनल को लेकर चर्चा में हैं. उनके चैनल को लेकर बवाल मचा तो अश्विन ने आईपीएल 2025 के बीच एक बड़ा फैसला ले डाला.

Ravichandran Ashwin Controversy: आईपीएल 2025 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चर्चा में आ गए हैं. अश्विन अपने प्रदर्शन को लेकर नहीं, बल्कि अपने यूट्यूब चैनल को लेकर सुर्खियों में हैं. वह अपने चैनल की वजह से विवादों में फंस गए हैं. अब उन्होंने एक बड़ा फैसला ले डाला है. 

बता दें कि अब से अश्विन के यूट्यूब चैनल पर आईपीएल 2025 को लेकर कोई बात नहीं होगी. साथ ही अश्विन के चैनल पर चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर भी चर्चा नहीं की जाएगी. अश्विन पहले अपनी टीम के मैच प्रीव्यू और एनालिटिकल वीडियो करते थे.

चैनल के एडमिन ने जारी किया बयान 

सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बीच अश्विन के यूट्यूब चैनल ने आधिकारिक बयान जारी किया. बयान में कहा गया, "पिछले हफ्ते इस चैनल पर हुई चर्चा के बाद हमने ये फैसला लिया है कि आगे हम चेन्नई सुपर किंग्स के मैचों का प्रिव्यू, रिव्यू और बाकी कवरेज नहीं करेंगे. हमारे चैनल पर जो भी मेहमान अपनी राय रखते हैं वो अश्विन की निजी राय नहीं होती है. हम इस मंच की विश्वसनीयता और उद्देश्य को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं." 

जानें क्यों गरमाया विवाद?

अश्विन के चैनल को लेकर विवाद दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के बाद हुआ है. इस मैच के रिव्यू शो में चैनल पर आए गेस्ट ने कहा था कि चेन्नई की प्लेइंग इलेवन में नूर अहमद की जगह नहीं बनती है. टीम में पहले से दो सीनियर स्पिनर मौजूद हैं. नूर की जगह एक अतिरिक्त बल्लेबाज को बढ़ाया जाना चाहिए. फिर क्या, चेन्नई के फैंस और कुछ क्रिकेट फैंस को यह बात पसंद नहीं आई. फैंस ने अश्विन के चैनल और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. बता दें कि नूर अहमद अभी तक आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उनके ही पास अभी पर्पल कैप है.  

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget