एक्सप्लोरर

IPL 2025 Final: आईपीएल फाइनल से पहले सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट का ऐलान, किन खिलाड़ियों को मिली जगह, जानिए

आईपीएल 2025 फाइनल से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) ने 2025-26 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सूची का ऐलान कर दिया है. इसमें पंजाब किंग्स के काइल जैमीसन भी शामिल हैं.

IPL 2025 Final :  आईपीएल 2025 का फाइनल जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों की निगाहें इस लीग पर टिकी हैं. इसी बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) ने एक अहम और दिलचस्प फैसला लिया है. बोर्ड ने 2025-26 सीजन के लिए अपनी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सूची का ऐलान कर दिया है. इसमें 20 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. आप को बता दें कि इस लिस्ट में चार नए चेहरों की भी एंट्री हुई है. पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन,जो बतौर रिप्लेसमेंट टीम में शामिल हुए थे, उनका भी नाम इस कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट में शामिल है.

IPL में वापसी कर चुके खिलाड़ी को दोबारा मिली जगह

पंजाब किंग्स के लिए इस सीजन खेल रहे तेज़ गेंदबाज़ काइल जैमीसन को न्यूजीलैंड बोर्ड ने फिर से कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है. जैमीसन IPL 2025 में चोटिल खिलाड़ी की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में आए थे, और उन्होंने मौके का भरपूर फायदा उठाते हुए खुद को फिर से साबित किया. इससे पहले जैमीसन कई बार टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं, लेकिन इस बार उनका प्रदर्शन चयनकर्ताओं की नजर में आ गया. जैमीसन इससे पहले 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का भी हिस्सा रह चुके हैं.

चार नए नामों की एंट्री ने बढ़ाई चर्चा

इस बार की कॉन्ट्रैक्ट सूची में सबसे बड़ी बात यह रही कि चार ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जिन्होंने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया है. ये खिलाड़ी हैं,

मिच हे

मुहम्मद अब्बास

जक फाउलकेस

आदित्य अशोक

इन सभी को बीते साल ब्लैक कैप्स के लिए बहुत ही सीमित मौके मिल पाए थे, लेकिन इन युवा खिलाड़ीयों ने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का भरोसा जीत लिया है. अब माना जा रहा है कि ये खिलाड़ी जुलाई में होने वाले जिम्बाब्वे दौरे और आने वाले घरेलू सीज़न में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड जैसी टीमों के खिलाफ अहम भूमिका निभा सकते हैं.

यह रही पूरी लिस्ट ,2025-26 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

न्यूजीलैंड बोर्ड ने कुल 20 खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है जिनके नाम हैं-

मुहम्मद अब्बास, आदित्य अशोक, टॉम ब्लंडेल, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जक फाउलकेस, मिच हे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, विलियम ओरुरके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिचेल सेंटनर, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, विल यंग.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget