एक्सप्लोरर

IPL 2025: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर क्यों लगा प्रतिबंध? नहीं खेल पाएंगे पहला मैच

IPL 2025: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल की शुरुआत होने में अब कुछ दिन बचे हैं. 22 मार्च से शुरू होने वाली इस लीग के अपने पहले मैच में हार्दिक पांड्या नहीं खेल पाएंगे, उन पर प्रतिबंध लगा है.

Hardik pandya ipl 2025: मुंबई (Mumbai Indians) के लिए आईपीएल के शुरूआती मैच चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं. जसप्रीत बुमराह चोट के कारण कुछ मैचों से बाहर हो सकते हैं तो कप्तान हार्दिक पांड्या प्रतिबंध के चलते आईपीएल का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे. आईपीएल का पहला मैच मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 23 मार्च को एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेलेगी. आप सोच रहे होंगे कि अभी तो आईपीएल शुरू नहीं हुआ तो हार्दिक पर प्रतिबंध किस बात को लेकर लगा है? तो चलिए आपको बताते हैं.

हार्दिक पांड्या ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2015 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए की थी. इसके बाद 2021 तक वह इस फ्रेंचाइजी के महत्वपूर्ण प्लेयर रहे. 2022 में गुजरात टाइटंस में बतौर कप्तान खेले और उन्हें पहले ही साल चैंपियन भी बनाया. 2023 में भी उन्होंने अपनी कप्तानी में गुजरात को फाइनल तक पहुंचाया, जहां उनकी टीम सीएसके से हार गई. 2 सीजन गुजरात के लिए खेलने के बाद नवंबर में वह मुंबई इंडियंस में लौट आए और IPL 2024 में मुंबई की कमान संभाली. 

IPL 2025 के पहले मैच में हार्दिक पांड्या पर क्यों लगा प्रतिबंध?

आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान थे. इस दौरान टीम पर 3 बार स्लो ओवर रेट का जुर्माना लगा. जब पहली जब इसका दोष लगता है तो कप्तान पर 12 लाख रूपये जुर्माना लगाया जाता है. दूसरी बार ऐसा होने पर कप्तान और 24 और अन्य खिलाड़ियों पर 12-12 लाख का जुर्माना लगता है. तीसरी बार ऐसी गलती पर कप्तान पर 30 लाख का जुर्माना और एक मैच का प्रतिबंध लगता है. अन्य खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लगता है. 

आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलते हुए मुंबई इंडियंस को सीजन में तीसरी बार स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया था. अब हार्दिक पांड्या पर एक मैच का प्रतिबंध लगा हुआ है इसलिए वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाला पहला मैच नहीं खेल पाएंगे, इसके बाद वह टीम में लौट आएंगे.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget