एक्सप्लोरर

IPL 2024: धोनी की दीवानगी पड़ी भारी, सिक्योरिटी को दिया था चकमा; अब पुलिस ने हिरासत में लिया

IPL 2024: एक कॉलेज के छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो एमएस धोनी का फैन है. जानिए पुलिस ने क्यों उसे हिरासत में लिया है.

IPL 2024: फैंस से जुड़ी घटनाएं आईपीएल 2024 में काफी देखने को मिली हैं. अब महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ा एक ऐसा ही मामला सामने आया है. बीते शुक्रवार चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 232 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. जब अंतिम ओवरों में एमएस धोनी बल्लेबाजी कर रहे थे, तब एक फैन भागता हुआ आया और धोनी के पैर छूने लगा था. अब गुजरात पुलिस के दावे अनुसार धोनी के पास आया फैन एक कॉलेज का छात्र और उसने अवैध तरीके से स्टेडियम में एंट्री ली थी. इस कारण उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस का बयान

अहमदाबाद पुलिस के एसीपी दिग्विजय सिंह राणा ने मीडिया से बात करते हुए बताया, "कल, गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स मैच के दौरान एक कॉलेज का छात्र बैरिकेड लांघ कर मैदान में घुस कर पिच की तरफ जा रहा था. मैच के दौरान ब्रेक लिया गया था और इस फैन ने सोचा कि वह महेंद्र सिंह धोनी से मिल सकता है. सिक्योरिटी ने उन्हें पकड़ लिया था. हमें जांच करने पर पता चला कि उस फैन का धोनी से मिलने के अलावा कोई उद्देश्य नहीं था. उसके खिलाफ मैदान में अवैध तरीके से एंट्री लेने के कारण मुकदमा दायर कर लिया गया है."

गुजरात ने दर्ज की बंपर जीत

इस मैच में गुजरात ने पहले खेलते हुए 231 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. GT की ओर से शुभमन गिल ने 104 रन और साई सुदर्शन ने 103 रन की पारी खेली और उनके बीच 210 रन की ऐतिहासिक साझेदारी की थी. वहीं लक्ष्य का पीछा करने आई CSK ने खूब संघर्ष किया. डेरिल मिचेल और मोईन अली ने अर्धशतकीय पारी भी खेलीं, लेकिन टीम को जीत तक नहीं ले जा पाए. इससे गुजरात ने प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को जीवंत रखा है और साथ ही चेन्नई भी अभी टॉप-4 में जा सकती है.

यह भी पढ़ें:

WATCH: कुलदीप यादव का सीक्रेट, नेट्स में नहीं खोल रहे अपने सभी पत्ते; साथी ट्रिस्टन स्टब्स ने खोला बड़ा राज

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget